IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स की टीम (Delhi Capitals) में चुने गए उमेश यादव (Umesh Yadav) के एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें गेंदबाज प्रैक्टिस के दौरान हवा में उछल कर एक शानदार कैच लेते दिख रहे हैं. उमेश के द्वारा लपके गए इस कैच का वीडियो खूब वायरल (Video Viral) हो रहा है. दरसअल प्रैक्टिस के दौरान उमेश गेंदबाजी करने के बाद एक हाथ से हवा में छलांग लगाकर कमाल का कैच ले लेते हैं, जिसका वीडियो दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आईपीएल 2021 में दिल्ली ने अपना पहल मैच सीएसके कि खिलाफ खेला था और उसमें जीत हासिल की थी. दिल्ली कैपिटल्स (DC) द्वारा शेयर किए गए वीडियो पर लोग काफी कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, टउमेश फिट है बॉस'.
IPL 2021: चहल ने पंजाब की नई जर्सी को बताया 'RCB' का, तो केएल राहुल ने दिया करारा जवाब
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
A mid-air one-handed stunner #YehHaiNayiDilli #IPL2021 #DCOnThePitch @OctaFX @y_umesh pic.twitter.com/0jrEf5nXOl
— Delhi Capitals (@DelhiCapitals) April 13, 2021
बता दें कि उमेश यादव को आईपीएल ऑक्शन में दिल्ली ने एक करोड़ रूपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया है. इससे पहले उमेश आईपीएल में आरसीबी की टीम का हिस्सा थे. उमेश ने अबतक आईपीएल में 119 विकेट लिए हैं. सीएसके के खिलाफ पहले मैच में उमेश को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था.
SA vs PAK: पाकिस्तानी खिलाड़ी ने छोड़ा ऐसा आसान कैच, देखकर लोटपोट हो जाएंगे आप..देखें Video
अब दिल्ली की टीम का आईपीएल में दूसरा मुकाबला 15 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की टीम के साथ होगा. सीएसके के खिलाफ मैच में दिल्ली के शिखर धवन औऱ पृथ्वी शॉ ने धमाकेदार अर्धशतकीय पारी खेलकर टीम को 7 विकेट से शानदार जीत दिलाई थी. गेंदबाजों ने भी सीएसके के खिलाफ मैच में शानदार परफॉर्मेंस किया था.
ऋषभ पंत और अश्विन के बाद भुवनेश्वर कुमार ने मारी बाजी, मिला 'ICC प्लेयर ऑफ द मंथ' का अवार्ड
आईपीएल के पिछले सीजन में दिल्ली की टीम का परफॉर्मेंस शानदार रहा था और फाइनल में पहुंची थी. इस बार श्रेयस अय्यर के चोटिल होने से ऋषभ पंत टीम की कप्तानी कर रहे हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं