भुवनेश्वर कुमार (Bhuvneshwar Kumar) को इंग्लैंड के खिलाफ मार्च में सीमित ओवरों की श्रृंखला में शानदार प्रदर्शन के लिये आईसीसी महीने का सर्वश्रेष्ठ (ICC Player of the Month) खिलाड़ी चुना गया. भुवनेश्वर ने तीन वनडे में 4 .65 की औसत से छह विकेट लिये जबकि पांच टी20 में 6 .38 की औसत से चार विकेट चटकाये. उन्होंने आईसीसी द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ लंबे और दर्दनाक ब्रेक के बाद भारत के लिये फिर खेलने की खुशी थी. मैने इस दौरान अपनी फिटनेस और तकनीक पर काफी काम किया. भारत के लिये फिर विकेट लेकर अच्छा लग रहा है. उन्होंने कहा ,‘‘ मैं इस सफर में शुरू से मेरे साथी रहे हर व्यक्ति को धन्यवाद देना चाहता हूं, मेरा परिवार, दोस्त और साथी खिलाड़ी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आईसीसी वोटिंग अकादमी और मुझे मार्च महीने का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुनने के लिये वोट देने वाले सभी प्रशंसकों को खास तौर पर धन्यवाद. भुवनेश्वर यह पुरस्कार पाने वाले लगातार तीसरे भारतीय क्रिकेटर बन गए. जनवरी में पहला पुरस्कार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को मिला था जबकि फरवरी में आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने पुरस्कार जीता था. भुवनेश्वर के अलावा अफगानिस्तान के लेग स्पिनर राशिद खान और जिम्बाब्वे के सीन विलियम्स भी दौड़ में थे.
भारत के पूर्व बल्लेबाज और आईसीसी वोटिंग अकादमी के सदस्य वीवीएस लक्ष्मण ने कहा ,‘‘ भुवी करीब डेढ साल चोटों के कारण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट नहीं खेल सका था. उसने शानदार वापसी करते हुए पावरप्ले और डैथ ओवरों में इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाजों के सामने अच्छा प्रदर्शन करके भारत की जीत की नींव रखी. भारत के खिलाफ चार वनडे में एक शतक और दो अर्धशतक जमाकर महिला बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची दक्षिण अफ्रीका की लिजेले ली सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुनी गई. उन्होंने कहा ,‘‘ मुझे खुशी है कि मुझे इस पुरस्कार के लिये चुना गया. यह और बेहतर प्रदर्शन के लिये प्रेरित करेगा. मेरी टीम को धन्यवाद जिसके बिना यह संभव नहीं था.
आईसीसी वोटिंग अकादमी के सदस्य रमीज राजा ने कहा ,‘‘ इन पिचों पर बल्लेबाजी आसान नहीं थी. उछालभरी पिचों से टर्निग पिचों पर सामंजस्य बिठाना कठिन है लेकिन ली ने यह बखूबी किया. भारत की पूनम राउत और राजेश्वरी गायकवाड़ भी पुरस्कार की दौड़ में थी. हर महीने तीन दावेदारों का चयन मैदान पर उस महीने उनके प्रदर्शन और समग्र उपलब्धियों के आधार पर किया जाता है. इसके बाद आईसीसी की स्वतंत्र वोटिंग अकादमी और दुनिया भर से प्रशंसक मतदान करते हैं. आईसीसी वोटिंग अकादमी में सीनियर पत्रकार, पूर्व खिलाड़ी और प्रसारक और आईसीसी हॉल आफ फेम के कुछ सदस्य शामिल हैं. भारत से वीवीएस लक्ष्मण और पत्रकार मोना पार्थसारथी इस अकादमी के सदस्य थे.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं