पिछले दिनों चोटिल होकर आईपीएल (2021) से बाहर हुए दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के कंधे की सफल सर्जरी हुयी. इसकी तस्वीर अय्यर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर पोस्ट करते हुए कहा है कि वह जल्द ही सक्रिय क्रिकेट में वापसी करने को लेकर दृढ़प्रतिज्ञ हूं. ध्यान दिला दें कि अय्यर इंग्लैंड सीरीज के दौरान फील्डिंग करते हुए बुरी तरह चोटिल हो गए थे और उनका कंधा अपनी जगह से खिसक गया था. चोट का नतीजा यह रहा कि अय्यर शुरू होने जा रहे पूरे आईपीएल टूर्नामेंट से बाहर हो गए.
विराट को पहले मैच में सूर्यकुमार यादव के इन वेरी-वेरी स्पेशल शॉटों का तोड़ निकालना होगा, VIDEO
बहरहाल, अय्यर ने पोस्ट करते हुए लिखा, "शेर दिल इच्छाशक्ति के साथ सर्जरी सफल रही और मैं जल्द ही मैदान पर वापसी कंरूगा". अय्यर की लाइनें उनकी मनोदशा बताने के लिए काफी हैं कि टूर्नामेंट से बाहर होने के बावजूद वह निराश या नकारात्मक मनोदशा में नही हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
Surgery was a success and with lion-hearted determination, I'll be back in no time Thank you for your wishes pic.twitter.com/F9oJQcSLqH
— Shreyas Iyer (@ShreyasIyer15) April 8, 2021
26 साल के अय्यर को 23 मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वनडे में यह चोट लगी थी. शार्दूल ठाकुर की गेंद पर तब अय्यर ने गोता लगाकर गेंद को रोकने का प्रयास किया था. बहरहाल, जैसा हमने पहले भी बताया था कि दिल्ली कैपिटल्स मैनेजमेंट ने अय्यर की पूरी सालाना सेलरी (8 करोड़) रुपये उन्हें देने का फैसला किया है, तो बीसीसीआई से भी उन्हें बीमा राशि मिलेगी.
अय्यर के अगले कम से कम चार महीने क्रिकेट से दूर रहने की संभावना है. ऐसे में यह सवाल जरूर वजनदार हो चला है कि वह टी20 विश्व कप के लिए कितने फिट या मैच फिट रह पाएंगे. अय्यर ने खुद को फॉर्म में रखने के लिए लंकाशायर के साथ भी करार किया था, लेकिन चोट ने अय्यर की सारी प्लानिंग पर पानी फेर दिया है और उन्हें नयी योजना पर काम करना होगा. न केवल फिटनेस के लिहाज से, बल्कि मैच प्रैक्टिस के पहलू से भी.
VIDEO: जानिए कृष्णा गौतम के बारे में, जो आईपीएल नीलामी में 9,25 करोड़ रुपये में बिके थे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं