IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) ने शानदार परफॉर्मेंस करते हुए अपने पहले मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स को 7 विकेट से हरा दिया. सीएसके (CSK) के खिलाफ शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने 85 और पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने 72 रन की पारी खेलकर मैच को एकतरफा कर दिया. धवन को उनके शानदार परफॉर्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. मैच के बाद धवन और पृथ्वी शॉ ने जीत का जश्न अलग अंदाज में मनाया जिसका वीडियो 'गब्बर' ने शेयर किया है. धवन द्वारा शेयर किए गए वीडियो में दोनों खिलाड़ी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं और साथ ही बैकग्राउंड में 'बेटे, तूने मौज कर दी' गाना बज रहा है.
पाकिस्तानी शख्स ने वेंकेटेश प्रसाद का उड़ाया मजाक, तो मिला ऐसा करारा जवाब और कर दी बोलती बंद
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
वीडियो में धवन साथी क्रिकेटर धवन को गोद में उठाने की कोशिश भी करते हैं और साथ ही शॉ के गाल को पकड़कर पुचकारते हुए भी दिख रहे हैं. इतना ही नहीं शिखर ने वीडियो शेयर कर कैप्शन में मजेदार बातें भी लिखी है, धवन ने कैप्शन में लिखा, 'बेटा शेर हो तुम, मौज कर दी.' इसके अलावा धवन ने शॉ को गोद में उठाने को लेकर लिखा कि, 'बेटा तुम तो काफी भारी है.' सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है.
पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से धवन और शॉ ने शानदार ओपनिंग पार्टनरशिप की, दोनों ने पहले विकेट के लिए 138 रन बनाए. आईपीएल में धवन और शॉ के द्वारा किया गया 138 रन का पार्टनरशिप दिल्ली टीम के लिए की गई तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप करने का रिकॉर्ड है.
T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टॉप 5 टीम, पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने रचा इतिहास
शिखर धवन ने अपनी 85 रन की शानदार पारी के दौरान आईपीएल में 600 चौके भी पूरे कर लिए, वो आईपीएल के इतिहास में 600 चौके जमाने वाले इकलौते बल्लेबाज भी बन गए हैं. वहीं. धवन वर्तमान में अब आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बन गए हैं. धवन से आगे अब सिर्फ विराट कोहली और सुरेश रैना हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं