- टी-20 इंटरनेशनल में 100 मैच जीतने वाली इकलौती टीम बनी पाकिस्तान
- पहले टी-20 में साउथ अफ्रीका को हराकर रचा यह इतिहास
- T20I में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली दूसरी टीम भारत है
South Africa vs Pakistan 1st T20I: पहले टी-20 में पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को 4 विकेट से हरा दिया. 4 टी-20 मैचों की सीरीज में पाकिस्तान ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीका ने 6 विकेट पर 188 रन का स्कोर खड़ा किया था. जिसे पाकिस्तान ने एक गेंद शेष रहते 6 विकेट पर 189 रन बनाकर मैच को जीत लिया. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने शानदार पारी खेली और नाबाद 74 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाने में सफल रहे. रिजवान ने अपनी 74 रनों की पारी में 50 गेंद का सामना किया और साथ ही 9 चौके और 2 छक्के जमाए. रिजवान को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया था. साउथ अफ्रीका की ओर से कप्तान हेनरिक क्लासेन ने 28 गेंद में 50 रन की पारी खेली और बिज्लोन ने 34 रन की पारी खेली और टीम के स्कोर को 188 रन पर ले गए. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद नवाज और हसन अली ने 2-2 विकेट मिला.
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम बनी पाकिस्तान
साउथ अफ्रीका को पहले टी-20 में हराकर पाकिस्तान (Pakistan 100 T20Is match win) ने एक विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. टी-20 इंटरनेशनल (T20I) में पाकिस्तान 100 मैच जीतने वाली इकलौती टीम बन गई है. टी-20 इंटरनेशनल में पाकिस्तान ने अबतक 164 मैच खेले हैं जिसमें 100 में जीत और 59 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. पाकिस्तान टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम भी है. पाकिस्तान के बाद दूसरे नंबर पर भारत की टीम है. अबतक भारत ने 142 मैच खेले हैं जिसमें 88 मैच में जीत हासिल की है. वहीं. 47 मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा है.
इस मामले में तीसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीकी टीम है. ये तीनों टीमों ने अबतक 71 टी-20 मैच जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया को 136 मैच में 71 में जीत और 60 मैच में हार का सामना करना पड़ा है. न्यूजीलैंड को 145 मैच में 71 में जीत और 62 में हार नसीब हुई है. इसके अलावा साउथ अफ्रीकी टीम को 128 मैच में 71 में जीत मिली है. इसके अलावा साउथ अफ्रीका 55 मैच में हारी है.
चौथे नंबर पर इंग्लैंड की टीम है. इंग्लैंड ने अबतक 66 टी-20 इंटरनेशनल मैचों में जीत हासिल की है. इंग्लैंड की टीम ने अबतक 131 मैच खेले हैं जिसमें 66 में जीत और 58 में हार का सामना करना पड़ा है. वहीं. पांचवें नंबर पर इस समय श्रीलंका की टीम है. श्रीलंका को 60 मैचों में जीत मिली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं