विज्ञापन
This Article is From Apr 30, 2021

शिखर धवन ने 20 लाख रूपये का किया दान, IPL से मिलने वाले पैसे से भी करेंगे मदद

भारत के दिग्गज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कोरोना की लड़ाई (COVID-19) में मदद करने का हाथ बढ़ाया है. सोशल मडिया पर शिखर ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझी की है.

शिखर धवन ने 20 लाख रूपये का किया दान, IPL से मिलने वाले पैसे से भी करेंगे मदद
धवन ने भी कोरोना की लड़ाई में मदद का बढ़ाया हाथ

भारत के दिग्गज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) ने कोरोना की लड़ाई (COVID-19) में मदद करने का हाथ बढ़ाया है. सोशल मडिया पर शिखर ने पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी साझी की है. धवन ने कोरोना की लड़ाई में 20 लाख और आईपीएल अवार्ड से मिलने वाले पैसे को 'मिशन ऑक्सीजन' नामक एनजीओ में दान में देना का फैसला किया है. बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने 'मिशन ऑक्सीजन' एनजीओ को 1 करोड़ रूपये में दान में दिया है. धवन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लिखा है कि, कोविड से भारत की मदद के लिए मैंने 20 लाख से ज्यादा और आईपीएल से आने वाले पैसे को 'मिशन ऑक्सीजन' एनजीओ में दान देने का फैसला किया है. धवन ने अपने पोस्ट में ये भी लिखा है कि, साथ मिलकर हम इस लड़ाई को जीत सकते हैं.

कोरोना की स्थिति नहीं सुधरी तो UAE में हो सकता है टी-20 वर्ल्ड कप, BCCI के पास है 'प्लान B'

भारत में कोरोना की दूसरी लहर ने काफी नुकसान पहुंचाया है. अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत सामने आने लगी है. इसी को देखते हुए धवन ने अस्पताल में ऑक्सीजन की किल्लतों को दूर करने के लिए मिशन ऑक्सीजन एनजीयो में दान दिया है. यह एनजीओ पूरे देश भर के अस्पतालों में फंड एकत्र करके ऑक्सीजन की आपूर्ति करेगे. सबसे पहले तेंदुलकर ने इस एनजीयो में दान दिया था. सचिन ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी साझा की थी. 

IPL 2021: RR से मिली जीत की खुशी में वाइफ को किस करने चले गए सूर्यकुुमार यादव, Photo ने जीता फैन्स का दिल

बता दें कि शिखर धवन (Shikhar Dhawan) का फॉर्म इस आईपीएस में भी कमाल का रहा है. इस सीजन में धवन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इस सीजन में अबतक 7 मैच खेलकर गब्बर ने 311 रन बना लिए हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shikhar Dhawan, Indian Premier League 2021, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com