विज्ञापन

द्रविड़ की वजह से टूटा दिल तो मां को लगाया फोन, और कुछ इस तरह जर्सी नंबर 45 ने रच दिया इतिहास

Rohit Sharma Jersey Number 45 Story: टीम इंडिया के स्टार रोहित शर्मा ने अपनी जर्सी नंबर की पसंद के पीछे की कहानी बताते हुए कहा कि, मैं कोई सिंगल-डिजिट चाहता था, लेकिन वह सब पहले ही चुने जा चुके थे.

द्रविड़ की वजह से टूटा दिल तो मां को लगाया फोन, और कुछ इस तरह जर्सी नंबर 45 ने रच दिया इतिहास
Rohit Sharma Jersey Number 45 Story
NDTV

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अपनी मशहूर नंबर 45 जर्सी के पीछे की कहानी शेयर की है. उन्होंने बताया कि यह नंबर उनके लिए बहुत खास है और समय के साथ उनकी पहचान बन गया है. रोहित ने अपने गेमिंग रियलिटी शो 'फैमिली फुल हाउस विद रोहित शर्मा' में बताया कि जर्सी नंबर चुनने के पीछे एक खास कारण था. 

इस कहानी में उनके क्रिकेट करियर की शुरुआती यादें, उनकी मां के साथ हुई बातचीत और एक ऐसा नंबर शामिल है जो उन्हें बिल्कुल सही लगा. शो के दौरान बातचीत करते हुए, अभिनेता राहुल लोहानी ने रोहित से नंबर 45 के महत्व के बारे में पूछा, 'सर, नंबर 45 की जर्सी देखते या सुनते ही लोगों को समझ आ जाता है कि 'हिटमैन' आ गए हैं, लेकिन सर, आपने नंबर 45 ही क्यों चुना?'

रोहित को चाहिए था सिंगल-डिजिट नंबर

अपनी पसंद के पीछे की कहानी बताते हुए रोहित ने कहा, 'इसके पीछे बहुत ही साधारण सा लॉजिक था. जब मैंने पहली बार क्रिकेट खेलते हुए जर्सी पहनी, तो मुझे एक नंबर चुनना था. बाकी लोगों ने पहले ही नंबर 5, 8 और 9 जैसे नंबर चुन लिए थे. मैं कोई सिंगल-डिजिट नंबर (एक अंक वाला नंबर) चाहता था, लेकिन वह सब पहले ही चुने जा चुके थे. इसी कारण मेरे पास सिर्फ नंबर 19 बचा था. मुझे नंबर 19 पसंद भी था, इसलिए मैंने उसे ले लिया और अंडर-19 में उसी नंबर के साथ खेला.'

द्रविड़ की वजह से नहीं मिला पसंदीदा नंबर

हालांकि, रोहित को एहसास हुआ कि अगर वह आगे चलकर भारतीय टीम के लिए खेलते हैं, तो उन्हें अपने नंबर के बारे में फिर से सोचना होगा. उन्होंने बताया, 'उस समय हम शायद साथ खेल रहे थे - मुझे अभी नाम याद नहीं आ रहा - उन्होंने मुझसे कहा, 'अरे भाई, यह तो अंडर-19 है. जब तुम भारतीय टीम में खेलोगे, तो यह नंबर नहीं ले पाओगे.' मैंने पूछा, 'क्यों?' तो उन्होंने बताया, 'यह राहुल द्रविड़ का नंबर है.' उस समय राहुल द्रविड़ नंबर 19 की जर्सी पहनते थे और वह टीम के कप्तान भी थे.'

निराश मन से मां को किया फोन

इसके बाद रोहित ने अपनी मां से सलाह ली. उन्होंने बताया, 'उसके ठीक बाद शाम को मैं होटल पहुंचा और मां को फोन किया. मैंने उनसे कहा, 'मां, मैं इस नंबर के साथ नहीं खेल सकता. अब आप ही बताइए कि मुझे किस नंबर के साथ खेलना चाहिए?' तब मां ने मेरे लिए '45' नंबर चुना.'

उन्होंने आगे कहा, 'मां ने मुझसे कहा, '9 नंबर के साथ खेलो, यह तुम्हारे लिए अच्छा रहेगा.' 9 नंबर तो पहले ही जा चुका था, और मैं 27 नंबर के साथ खेलना नहीं चाहता था. मुझे 4 और 5 का साथ अच्छा लग रहा था. मैंने मां को बताया कि 4-5 का कॉम्बिनेशन काफी बेहतर लग रहा है, इसलिए मैंने कहा, 'मां, मैं यही नंबर लूंगा. यह भी 9 ही बनता है, और जर्सी पर 4-5 नंबर काफी अच्छा लगेगा.'

यह भी पढ़ें- सैंटनर नंबर-1, जॉर्डन नंबर- 3, भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा T20I विकेट लेने वाले टॉप-5 गेंदबाज

यह भी पढ़ें- 'सहवाग और द्रविड़' फिर पाकिस्तान को देंगे शिकस्त! दोनों के बेटों को U19 एशिया कप टीम में मिली जगह

यह भी पढ़ें-  राशिद खान ने रच दिया इतिहास, बने T20I में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Rohit Gurunath Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com