IPL 2021: हर्षल पटेल (Harshal Patel) हैट्रिक से चूक गये लेकिन उनके पांच विकेट के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) ने शुक्रवार को यहां अच्छी वापसी करके मुंबई इंडियन्स (MI vs RCB) को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2020) के उद्घाटन मैच में नौ विकेट पर 159 रन ही बनाने दिये, पटेल ने चार ओवर में 27 रन देकर पांच विकेट लिये जो उनके करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है. मुंबई के खिलाफ किसी भी गेंदबाज का यह सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी विश्लेषण है. उनके अलावा मोहम्मद सिराज (चार ओवर 22 रन) और काइल जेमीसन (27 रन देकर एक) ने भी कसी गेंदबाजी की. 5 विकेट लेकर पटेल ने खास रिकॉर्ड भी बना दिया.
MI vs RCB: विराट कोहली का टी20 में बतौर कप्तान विश्व रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने
हर्षल पटेल आईपीएल के इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज बन गए हैं. हर्षल ने हार्दिक पंड्या, ईशान किशन, क्रुणाल पंड्या, कायरन पोलार्ड और मार्को जेनसन जैसे बल्लेबाज को आउट कर अपना 5 विकेट हॉ़ल लेने का कारनामा कर दिखाया. बता दें कि आईपीएल ऑक्शन में हर्षल को आरसीबी ने 20 लाख रूपये में खरीदकर अपने टीम में शामिल किया था.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
Stats by commentators - Harshal Patel becomes the first ever bowler to take a fifer against Mumbai Indians in the IPL history.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 9, 2021
मुंबई की ओर से सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन (35 गेंदों पर 49, चार चौके, तीन छक्के) तथा सूर्यकुमार यादव (23 गेंदों पर 31, चार चौके, एक छक्का) ने दूसरे विकेट के लिये 70 रन जोड़कर मुंबई को बड़े स्कोर की तरफ अग्रसर किया, लेकिन आरसीबी के गेंदबाजों ने इसके बाद क्षेत्ररक्षकों से मदद न मिलने के बावजूद बल्लेबाजों को दबाव में रखा। आखिरी चार ओवरों में केवल 25 रन बने. पटेल ने पारी के अंतिम ओवर में केवल एक रन दिया और तीन विकेट लिये.
मुंबई ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए सहज शुरुआत की. कप्तान रोहित शर्मा (15 गेंदों पर 19) ने चौथे ओवर में गेंद संभालने वाले युजवेंद्र चहल (चार ओवर में 41 रन) पर छक्का लगाया लेकिन इसके तुरंत बाद लिन के साथ असमंजस में रहने के कारण वह रन आउट हो गये.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं