आईपीएल (IPL 2021) के आगाज से पहले एक बुरी खबर आई है. आईपीएल में भी अब कोरोना वायरस (COVID-19) का खतरा मंडरा रहा है. वानखेड़े स्टडियम (Wankhede Groundstaff ) के 8 ग्राउंड्समैन कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं. बता दें कि वानखेड़े स्टडियम में इस सीजन आईपीएल के 10 मैच खेले जाने हैं. अभी आईपीएल में 9 दिन से भी कम का समय शेष है, उससे पहले ग्राउंड्समैन का कोरोना वायरस से संक्रमित होना निराश करने वाला है. गौरतलब है कि महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ रही है. अब जब वानखेड़े स्टडियम के स्टाफ भी कोरोना वायरस से संक्रमित हुए हैं तो यकीनन बीसीसीआई के लिए यह चिंता का विषय है. वानखेड़े स्टडियम में आईपीएल 2021 का पहला मैच 10 अप्रैल को खेला जाने वाला है. वानखेड़े में पहला मैच चेन्नई सुपरकिंग्स और दिल्ली कैपिटलेस के बीच खेला जाएगा.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
आईपीएल 2021 का आगाज 9 अप्रैल से होने वाला है. आईपीएल के 14वें सीजन के पहले मैच में मुंबई इंडियंस का मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ होगा. कोरोना वायरस के कारण आईपीएल का पिछला सीजन यूएई में खेला गया था. पिछले सीजन को मुंबई इंडियंस की टीम जीतने में सफल रही थी.
IPL 2021: आईपीएल इतिहास के 5 सबसे विवादस्पद आउट, यूसुफ पठान का विकेट भी है इसमें शामिल
मुंबई इंडियंस आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा मैच जीतने वाली टीम है. अबतक 5 बार रोहित एंड कंपनी की टीम ने आईपीएल का खिताब जीता है. इस बार मुंबई की टीम खिताब जीतकर छठी बार टूर्नामेंट को जीतने की कोशिश करेगी.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं