- पहले वनडे में पाकिस्तान के मिली जीत
- बाबर आजम ने वनडे में ठोका 13वां शतक
- वनडे में सबसे तेज 13 शतक जमाने वाले बल्लेबाज बने
South Africa vs Pakistan, 1st ODI: रोमांचक मैच में पाकिस्तान ने पहले वनडे में साउथ अफ्रीका को 3 विकेट से हरा दिया. आखिरी गेंद पर 1 रन बनाकर पाकिस्तान ने साउथ अफ्रीका को हराया. आखिरी 3 गेंद पर पाकिस्तान को 3 रन की दरकार थी. आखिरी में आखिरी गेंद पर फहीम अशरफ ने 1 रन लेकर पाकिस्तान को जीत दिला दी. पाकिस्तान के बाबर आजम (Babar Azam) ने इस मैच में अपने वनडे करियर का 13वां शतक जमाकर एक साथ कई दिग्गजों के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. पाकिस्तान के दिग्गज बल्लेबाज बाबर ने वनडे में सबसे तेज 13 शतक जमाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.
MS Dhoni ने कोच फ्लेमिंग का बर्थडे साथी खिलाड़ियों के साथ खास अंदाज में सेलिब्रेट किया, देखें Video
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
ऐसा कर आजम ने हाशिम अमला, विराट कोहली और क्विंटन डीकॉक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. बाबर ने अपने वनडे करियर का 13वां शतक केवल 76वें पारी में बना दिया है. हाशिम अमला ने अपने वनडे करियर का 13वां शतक 83 पारी में तो वहीं किंग कोहली ने 86 पारियों में 13 शतक ठोकने में सफलता पाई थी. साउथ अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक ने वनडे का 13वां शतक 86वें पारी में बनाया था.
IPL 2021: इन 5 युवा खिलाड़ियों पर रहेगी खास नजर, ये सभी पहली बार खेलेंगे IPL
वनडे सीरीज के पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और 50 ओवर में 6 विकेट पर 273 रन बनाए. साउथ अफ्रीका की ओर से रासी वैन डेर डूसन ने अपने वनडे करियर का पहला शतक जमाया और 123 रन बनाकर नाबाद रहे. रासी वैन डेर डूसन के अलावा डेविड मिलर ने अर्धशतकीय पारी खेली, मिलर ने 50 रन बनाए और साउथ अफ्रीका के स्कोर को 273 रन पर ले जाने में अहम भूमिका निभाई.
साउथ अफ्रीका के शुरूआती 4 विकेट केवल 55 रन पर गिर गए थे लेकिन इसके बाद रासी वैन डेर डूसन और मिलर ने पारी को संभाला और लड़ने वाले स्कोर तक ले गए. इसके बाद पाकिस्तान की ओर से इमाम उल हक ने 80 गेंद पर 70 रन बनाए तो वहीं कप्तान बाबर ने 104 गेंद पर 103 रन बनाकर पाकिस्तान की पारी को़ लक्ष्य के करीब ले गए.
आखिर में शादाब खान ने उपयोगी 33 रन बनाकर पाकिस्तान को शानदार 3 विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. पाकिस्तान की ओर से मोहम्मद रिजवान ने 52 गेंद पर 40 रनों का योगदान दिया.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं