CSK vs RR: मोईन अली (Moeen Ali) और रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के फिरकी के जादू से चेन्नई सुपरकिंग्स (CSK) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) में राजस्थान रॉयल्स (RR) को 45 रन से हराया. सुपरकिंग्स के 189 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई रॉयल्स की टीम मोईन (सात रन पर तीन विकेट) और जडेजा (28 रन पर दो विकेट) की बलखाती गेंदों के अलावा सैम कुरेन (24 रन पर दो विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के सामने नौ विकेट पर 143 रन ही बना सकी. रॉयल्स की ओर से सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने सर्वाधिक 49 रन बनाए। उनके अलावा राहुल तेवतिया (20) और जयदेव उनादकट (24) ही 20 रन के आंकड़े को छू पाए. चेन्नई सुपरकिंग्स ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए लेकिन चेतन सकारिया (36 रन तीन विकेट) और क्रिस मौरिस (33 रन पर दो विकेट) की धारदार गेंदबाजी के बावजूद नौ विकेट पर 188 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया. मोईन अली को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया.
CSK vs RR: जडेजा का हैरतअंगेज कारनामा, पिच पर गेंद को नचाकर बटलर को कर दिया बोल्ड, देखें Video
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सर जडेजा ने इस मैच में कमाल का परफॉर्मेंस किया, 2 विकेट लेने के अलावा जडेजा ने मैच में 4 कैच भी लिए. सर जडेजा ने ऑलराउंड परफॉर्मेंस कर हर किसी को हैरान कर दिया. इतना ही नहीं जडेजा ने अने इस बेहद ही सफल मैच का लुत्फ भी उठाया. इसका उदाहरण उस समय देखने को मिला जब जडेजा ने मैच में चौथा कैच लिया तो उन्होंने अलग अंदाज में जश्न मनाया. आईपीएल के ऑफिशियल साइट्स पर इसका वीडियो भी शेयर किया है.
A resounding victory for @ChennaiIPL against #RR by 45 runs.
— IndianPremierLeague (@IPL) April 19, 2021
4 fine catches and 2 wickets for @imjadeja #VIVOIPL pic.twitter.com/xMtP2v2elL
जडेजा ने उनादकट का कैच लेकर अपना चौथा मैच में पूरा किया. ऐसे में रविंद्र जडेजा ने कैच लेने के बाद इसका जश्न मनाया और अपने हाथों से 4 का इशारा करके मैदान पर जमकर नाचे. इतना ही नहीं जडेजा ने फोन पर बात करने का इशारा करते हुए इस ऐतिहासिक परफॉर्मेंस का जश्न मनाते हुए नजर आए. सोशल मीडिया पर जडेज के जश्न का वीडियो खूब वायरल हो रहा है और फैन्स भी जमकर कमेंट कर रहे हैं.
बता दें कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) भी 17 गेंद में 18 रन बनाने के बाद सकारिया का शिकार बने जबकि मौरिस ने जडेजा (08) को पवेलियन भेज. ब्रावो ने आठ गेंद में 20 रन बनाकर टीम का स्कोर 190 के करीब पहुंचाया. इस जीत के साथ ही सीएसके प्वाइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है. (इनपुट भाषा से भी)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं