महेंद्र सिंह धोनी ने CSK की जीत का श्रेय ड्रेसिंग रूम के माहौल को दिया है (फाइल फोटो)
- सनराइजर्स को दो विकेट से हराकर फाइनल में पहुंची चेन्नई
- धोनी बोले, फाफ की पारी ऐसी थी जिसमें अनुभव मायने रखता है
- जीत का श्रेय ड्रेसिंग रूम के माहौल को भी दिया
मुंबई:
आईपीएल 2018 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए फाइनल में स्थान बना लिया है. चेन्नई ने कल क्वालिफायर 1 में सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से पराजित किया.आखिरी के ओवरों में खेल की रुख बदलते हुए चेन्नई ने यह जीत अपने नाम की. जीत के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने टीम के सातवीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंचने का श्रेय फाफ डुप्लेसिस की जोरदार पारी और ड्रेसिंग रूम के माहौल को दिया.धोनी ने कहा ,डुप्लेसिस की पारी की सराहना करते हुए धोनी ने कहा, ‘फाफ की पारी ऐसी थी जिसमें अनुभव मायने रखता है. कम मैच खेलने के बावजूद इस तरह खेलना आसान नहीं होता. इसलिये मैं हमेशा मानसिक तैयारी पर जोर देता हूं और इसमें अनुभव की भूमिका अहम होती है.’ धोनी ने मैच के बाद कहा,‘पिछले दस सत्र से हमारी टीम अच्छी रही है लेकिन इसका श्रेय ड्रेसिंग रूम के माहौल को ज्यादा जाता है.’दो बार के विश्व कप विजेता कप्तान ने कहा,‘यह खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ के बिना संभव नहीं है. माहौल अच्छा नहीं होगा तो खिलाड़ी एक दिशा में नहीं चलेंगे लेकिन हम अपने खिलाड़ियों को एक दिशा में रखने में कामयाब रहे हैं.’हरफनमौला ड्वेन ब्रावो ने जीत का जश्न ड्रेसिंग रूम में डांस के साथ मनाया. टीम ने ट्विटर पर यह वीडियो डाला है जिसमें ब्रावो और हरभजन सिंह कप्तान धोनी के सामने डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
वीडियो: सनराइजर्स को हराकर फाइनल में पहुंची चेन्नई सुपरकिंग्स टीम
धोनी ने कहा,‘जीतना हमेशा सुखद होता है । शीर्ष दो में रहने के मायने थे कि आपको एक और मौका मिलेगा.’गौरतलब है कि जीत के लिए चेन्नई के सामने 140 रन का आसान सा टारगेट था लेकिन इस तक पहुंचने के लिए टीम को पूरी ताकत लगाने पड़ी. मैच में एक समय ऐसा भी था जब लग रहा था कि चेन्नई इस मैच को हार जाएगी. लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई ने सात विकेट 92 रन पर गंवा दिये थे लेकिन फाफ डु प्लेसिस ने 42 गेंद में नाबाद 67 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचा दिया.(इनपुट: एजेंसी)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
IPL 2018, Mahendra Singh Dhoni, Faf Du Plessis