विज्ञापन
This Article is From Mar 25, 2018

स्मिथ अगर हटे तो इन्हें मिल सकती है राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की जिम्मेदारी

बीसीसीआई के एक खेमे का मानना है कि अगर स्मिथ खुद कप्तानी छोड़ते हैं तो रॉयल्स उनकी जगह रहाणे को कप्तान बना सकता है.

स्मिथ अगर हटे तो इन्हें मिल सकती है राजस्थान रॉयल्स के कप्तान की जिम्मेदारी
स्टीव स्मिथ. (फाइल फोटो)
नई दिल्ली: केपटाउन टेस्ट में हुए बॉल टैंपरिंग मामले के मद्देनजर अगर स्टीव स्मिथ कप्तानी गंवाते हैं तो अजिंक्य रहाणे उनकी जगह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान हो सकते हैं. आईसीसी ने स्मिथ पर एक मैच का निलंबन और मैच फीस का सौ फीसदी जुर्माना लगाया है. बीसीसीआई के एक खेमे का मानना है कि अगर स्मिथ खुद कप्तानी छोड़ते हैं तो रॉयल्स उनकी जगह रहाणे को कप्तान बना सकता है.

यह भी पढ़ें : बॉल टैंपरिंग मामला: ICC के फैसले से भड़के हरभजन, 2008 के सिडनी टेस्ट की दिलाई याद
​
बोर्ड के एक सीनियर अधिकारी ने कहा, 'अब गेंद राजस्थान रॉयल्स के पाले में है. स्मिथ ने युवाओं को गेंद से छेड़खानी की अनुमति देकर बेईमानी की है. उसने खराब उदाहरण पेश किया है, लेकिन रॉयल्स टीम का वह अहम अंग है.' उन्होंने कहा, 'राजस्थान इस बार किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहेगा. स्मिथ अगर सिर्फ बतौर बल्लेबाज खेले तो कप्तानी किसी और को सौंपी जा सकती है.'

यह भी पढ़ें : बॉल टैंपरिंग मामले के बाद कप्तानी से हटाए गए स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर पर भी गिरी गाज

उधर, राजस्थान रॉयल्स ने साफ तौर पर कहा कि वह ऐसी कोई अनुचित कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे जिससे खेल की साख खराब हो. हालांकि उसने कहा कि गेंद से छेड़खानी के मामले में एक मैच का निलंबन झेल रहे स्टीव स्मिथ पर फैसला लेने के लिए वह बीसीसीआई के निर्देश का इंतजार करेंगे.

VIDEO : बॉल टैंपरिंग मामले में पर अजय रात्रा बोले, कोई भी टीम ऐसा कप्तान नहीं चाहती


रॉयल्स के कार्यकारी अध्यक्ष रंजीत बर्थाकुर ने कहा, 'हमें ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के दौरान चल रहे इस विवाद की जानकारी है. हम बीसीसीआई से निर्देश का इंतजार करेंगे, जिसके बाद ही कोई घोषणा की जाएगी.' उन्होंने कहा, 'हम ऐसी कोई कार्रवाई बर्दाश्त नहीं करेंगे जिससे क्रिकेट की साख को ठेस पहुंचे. हमारी यह नीति टीम में सभी पर लागू होती है.'

(इनपुट : एजेंसी)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajinkya Rahane, Steve Smith, Ball-Tampering Scandal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com