ENG vs IND 4th Test: लंदन के ओवल में भारत ने इंग्लैंड को चौथे टेस्ट में 157 रन से हराकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त हासिल कर ली. भारत के रोहित शर्मा को मैन ऑफ द मैच के खिताब से नवाजा गया. भारत की ओवल में 50 साल के बाद मिली जीत को लेकर फैन्स और क्रिकेटर ट्वीट कर रिएक्ट कर रहे हैं, ऐसे में भारत के पूर्व कप्तान और बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) ने भी ऐतिहासिक जीत पर ट्वीट कर टीम इंडिया को बधाई दी है. गांगुली ने अपने ट्वीट में लिखा कि, 'शानदार प्रदर्शन..कौशल का अंतर है, लेकिन सबसे बड़ा अंतर दबाव को झेलने की ताकत..भारतीय क्रिकेट टीम से दूसरों से बहुत आगे है.' गांगुली के इस ट्वीट पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन (Michael Vaughan) चौंक गए हैं और इसपर अपनी राय ट्वीट के जरिए दी है. वॉन ने गांगुली के ट्वीट पर रिएक्ट किया है. माइकल वॉन ने गांगुली के ट्वीट पर कमेंट करते हुए लिखा है, 'सिर्फ टेस्ट क्रिकेट में व्हाइट बॉल क्रिकेट में नहीं'.
In Test cricket .. not White ball cricket https://t.co/t5M3HQTB1c
— Michael Vaughan (@MichaelVaughan) September 6, 2021
चौथे टेस्ट में इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रन का लक्ष्य मिला था. इंग्लैंड की टीम आखिरी दिन 210 रन पर आउट हो गई. भारत की ओर से इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान उमेश यादव ने 3 और जडेजा-बुमराह ने 2-2 विकेट लिए, शार्दुल ठाकुर ने भी कमाल का परफॉर्मेंस किया और 2 विकेट लेने में सफल रहे. डेविड मलान रन आउट होकर पवेलियन लौटे.
-
PM Modi in NDTV World Summit | बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
PM Modi Speech: UN को लेकर NDTV World Summit के मंच पर बड़ी बात बोले पीएम मोदी | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया
ये भी पढ़ें
* टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, चौंकाते हुए 2 बड़े खिलाड़ी को नहीं मिली जगह, देखें पूरी टीम
* ऋषभ पंत ने मोहम्मद शमी की उम्र का उड़ाना चाहा मजाक, लेकिन गेंदबाज ने यूं जवाब देकर किया ट्रोल
* Video: शतक न बना पाने से गुस्से में Virat Kohli, आउट होने पर ड्रेसिंग रूम के दरवाजे पर जोर से मारा हाथ
* Rohit Sharma ने मोईन अली की गेंद पर छक्का जमाकर पूरा किया शतक, Wife रितिका ने ऐसे किया रिएक्ट- Video
भारत अब टेस्ट सीरीज में 2-1 से आगे है. सीरीज का आखिरी टेस्ट मैच 10 सितंबर को मैनचेस्टर में खेला जाएगा. सीरीज का पहला टेस्ट मैच ड्रा रहा था तो वहीं दूसरा टेस्ट मैच भारत ने जीता था.
तीसरे टेस्ट में भारत को हार मिली थी. अब मैनचेस्टर में सीरीज का निर्णायक मैच होगा. मैनचेस्टर जेम्स एंडरसन का होम ग्राउंड है और वहां कि पिच तेज गेंदबाजों को मदद करती है.
VIDEO: अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के CEO ने कहा, तालिबान को पसंद है किक्रेट
>
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं