विज्ञापन
This Article is From Sep 26, 2022

"विडंबना भी हजार बार मर गयी होगी", दीप्ति को चीटर कहने पर भारतीय फैंस प्रतिबंधित आसिफ पर बुरी तरह भड़के

वैसे ट्वीट में आसिफ की अंग्रेजी की भी पोल खुल गयी, जहां उन्होंने her की जगह Him का इस्तेमाल किया है. खैर पाकिस्तानियों की अंग्रेजी से तो पूरी दुनिया वाकिफ है.

"विडंबना भी हजार बार मर गयी होगी", दीप्ति को चीटर कहने पर भारतीय फैंस प्रतिबंधित आसिफ पर बुरी तरह भड़के
Deepti Sharma ने नियम का क्या इस्तेमाल किया कि वह इंग्लैंड के दिग्गज पुरुष क्रिकेटरों के निशाने पर आ गयीं
नई दिल्ली:

शनिवार को भारत और इंग्लैंड वीमेन सीरीज के आखिरी वनडे में भारतीय ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Deepti Sharma) का "मानकड" अंदाज पर कमेंटों का आना और चर्चा बिल्कुल नहीं थम रहा है. अब इसमें ऐसे-ऐसे लोग भी शामिल हो गए हैं, जिन्हें अपने कुकर्मों के कारण अच्छा खासा समय तो सलाखों के पीछे काटना ही पड़ा, बल्कि खेल से हमेशा के लिए प्रतिबंधित भी कर दिए गए. और इनमें से एक पाकिस्तानी विवादित पूर्व पेसर मोहम्मद आसिफ हैं, जो दीप्ति शर्मा पर ताना कसने के मामले में अंग्रेजों से भी आगे निकल गए. आसिफ ने दीप्ति को लेकर ट्विटर पर कमेंट किया, तो भारतीयों ने फिक्सिंग के लिए आजीवन प्रतिबंधित इस पेसर को जमकर खरी-खोटी सुनायी

यह भी पढ़ें: पंत या DK, कौन होगा भारत की प्लेइंग XI में! रोहित शर्मा ने बताया टी20 वर्ल्ड कप का मेगा प्लान

आसिफ ने फोटो पोस्ट करने के साथ ही कमेंट में लिखा, "हम साफ देख सकते हैं कि यहां गेंदबाजी की कोई भावना नहीं है. वह बल्लेबाज गच्चा देने के लिए नॉन-स्ट्राइकर की ओर देख रही हैं. यह बहुत ही ज्यादा गलत और खराब खेल भावना है," वैसे ट्वीट में आसिफ की अंग्रेजी की भी पोल खुल गयी, जहां उन्होंने her की जगह Him का इस्तेमाल किया है. खैर पाकिस्तानियों की अंग्रेजी से तो पूरी दुनिया वाकिफ है. बहरहाल, आसिफ के इस कमेंट से भारतीय बुरी तरह भड़क उठे. और आप खुद देखिए कि कैसे-कैसे कमेंट फैंस ने किए हैं. यह देखिए आप..इस फैन ने इंग्लैंड की विकेटकीपर की हरकत का पुराना वीडियो भी डाला है

इस तरह के कई कमेंट हैं

यह फैन पूरा ब्योरा निकाल लाया है नॉन-स्ट्राइकर का

आसिफ की अंग्रेजी को लेकर भी फैन ताना मार रहे

अब आप बताएं कि क्या कुछ कहना-सुनना बाकी है अभी

इस फैन का कमेंट देखिए

यह भी पढ़ें:

* “कप्तान और कोच ने मुझसे कहा..”, कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपनी शानदार बल्लेबाजी पर किया ये खुलासा- Video 

* रोहित शर्मा ने सीधा बताया टी20 वर्ल्ड कप से पहले टीम को सुधार की कहां जरूरत, डेथ ओवरों पर दिया करारा जवाब

* Video: जीत के जश्न में इस तरह झूम उठे विराट और रोहित, ड्रेसिंग रूम की सीढ़ियों पर दिखाया ‘High Josh'

VIDEO: स्पोर्ट्स से जुड़ी Latest Updates के लिए अभी NDTV Sports Hindi को सब्सक्राइब करें. Click to Subscribe

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Deepti Sharma, England Women, India Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com