विज्ञापन

कोहरे ने रोकी रफ्तार! विजिबिलिटी बेहद कम, राजधानी सहित कई ट्रेनें लेट, देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे और शीतलहर से ट्रैफिक, रेलवे और हवाई यात्रा प्रभावित, कई ट्रेनें लेट और डायवर्ट, एयरपोर्ट पर उड़ानों में देरी की संभावना.

कोहरे ने रोकी रफ्तार! विजिबिलिटी बेहद कम, राजधानी सहित कई ट्रेनें लेट, देखें पूरी लिस्ट
  • दिल्ली एनसीआर में घने कोहरे और शीतलहर के कारण सड़क, रेल और हवाई यातायात में व्यापक व्यवधान उत्पन्न हुआ है
  • रेलवे ने जानकारी दी है कि 87 ट्रेनें खराब मौसम के कारण देरी से चल रही हैं, कई ट्रेनों का मार्ग डायवर्ट
  • दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन कम विजिबिलिटी के कारण CAT-III प्रणाली के तहत हो रहा है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्‍ली:

दिल्‍ली एनसीआर में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. घने कोहरे के साथ चल रही शीतलहर ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलने का असर सड़क, रेल और हवाई यातायात पर दिख रहा है. घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंग रहे हैं. विजिबिलिटी घटने से ट्रेन की रफ्तार भी धीमी हो गई है. कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं और कुछ को डायवर्ट किया गया है. वहीं एयरपोर्ट पर भी कोहरे की मार देखने को मिल रही है. इंडिगो सहित अन्य एयरलाइन्स ने कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों में देरी की आशंका जताई है.   

कौन-कौन सी ट्रेनें हैं लेट?

घने कोहरे ने ट्रेनों के पहियों की रफ्तार धीमी कर दी है. रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, 7 दर्जन ट्रेन निर्धारित समय से लेट चल रहीं हैं. अब तक 87 ट्रेन कोहरे और खराब मौसम के कारण देरी से चल रही हैं. साथ ही कई ट्रेनों को डायवर्ट भी करना पड़ा है. प्रयागराज एक्सप्रेस, रीवा आंनद विहार एक्सप्रेस, हमसफर एक्सप्रेस, दिल्ली पटना तेजस राजधानी एक्सप्रेस देरी से चल रही है.  

Latest and Breaking News on NDTV

एयरपोर्ट अथॉरिटी ने जारी की एडवाइजरी

एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और दिल्ली एयरपोर्ट ने भी खराब मौसम को लेकर एडवाइजरी जारी की है. इंडिगो सहित अन्य एयरलाइन्स ने लो विजिबिलिटी के कारण विमान देरी की आशंका जताई है. दिल्ली एयरपोर्ट ने कहा, 'घने कोहरे के कारण फिलहाल उड़ानों का संचालन CAT-III प्रणाली के तहत किया जा रहा है. इसकी वजह से कुछ उड़ानों में देरी हो सकती है. हवाई अड्डे की ग्राउंड टीमें यात्रियों की सहायता के लिए पूरी तरह सक्रिय हैं, ताकि यात्रा में कम से कम परेशानी हो. उड़ानों से जुड़ी ताज़ा जानकारी के लिए कृपया अपनी एयरलाइन से संपर्क करें या हमारी आधिकारिक वेबसाइट देखें. लो विजिबिलिटी के कारण उडानें देरी से संचालित हो सकती हैं.' 

Latest and Breaking News on NDTV

प्राधिकरण ने जारी किया यात्रियों के कस्टमर केयर नंबर 

  • इंडिगो : 0124 497 3838
  • एयर इंडिया : 011 6932 9333
  • स्पाइसजेट : 0124 498 3410 / 0124 710 1600
  • एयर इंडिया एक्सप्रेस : 0124 443 5600 / 0124 693 5600
  • अकासा एयर : 9606112131
  • अलायंस एयर : 044 3511 3511
  • इंडिया वन एयर: 6358881040
  • स्टार एयर : 022 5079 9555 / 9970555111
  • फ्लाई91: 8668919191

मौसम विभाग के अनुसार, 2 फरवरी को रात में कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बारिश और बर्फबारी का अनुमान है. वहीं, 3 फरवरी को भी ऊंचाई वाले इलाकों में कुछ जगहों पर हल्की बारिश और बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया गया है. किसानों को अगले छह दिनों तक खेती का काम बंद रखने की सलाह दी गई है, जबकि कुपवाड़ा, बांदीपोरा और गांदरबल जिलों के हिमस्खलन संभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को इन जगहों पर बहुत सावधानी से चलने की सलाह दी गई है. ट्रैफिक पुलिस ने यात्रियों और ट्रांसपोर्टरों को सुझाव दिया है कि वे श्रीनगर-जम्मू नेशनल हाईवे की लेटेस्ट स्थिति जानने के लिए ट्रैफिक डिपार्टमेंट के कंट्रोल रूम से संपर्क किए बिना यात्रा न करें.

ये भी पढ़ें :- Fog Alert: दिल्ली NCR में छाया कोहरा, आज बारिश के भी आसार, फरवरी के पहले हफ्ते में रिकॉर्डतोड़ बारिश

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com