विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों ने सभी को दी मात फिर सोनल दिनुषा को क्यों नहीं रोक पाए? फैंस ने उठाए कप्तानी और बॉलरों पर सवाल

भारत-श्रीलंका के बीच सीरीज के दूसरे टेस्ट में भी सोनल दिनुषा क्रीज पर डटे रहे. जब लग रहा था कि भारतीय गेंदबाज मेजबान की पारी सस्ते में समेट देंगे, सोनल दिनुषा ने ऐसा नहीं होने दिया.

भारतीय गेंदबाजों ने सभी को दी मात फिर सोनल दिनुषा को क्यों नहीं रोक पाए? फैंस ने उठाए कप्तानी और बॉलरों पर सवाल
Indian bowlers outclassed everyone Sri lanka batter so why couldn't they stop Sonal Dinusha?

कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन का खेल समाप्त होने पर भारतीय टीम ड्राइविंग सीट पर रही. श्रीलंका ने 9 विकेट के नुकसान पर 265 रन बना लिए हैं और वह अभी भी पहली पारी के आधार पर 238 रन पीछे है. फॉलो ऑन टालने के लिए श्रीलंका को 39 रन और बनाने हैं. हालांकि, यह तस्वीर एकदम उलट होती अगर सोनल दिनुषा एक बार फिर क्रीज पर टिके ना होते तो. पहले टेस्ट में सेंचुरी लगाने वाले सोनल दूसरे टेस्ट में भी शतक की ओर बढ़ रहे हैं. श्रीलंका ने दूसरे दिन 137 पर पांच विकेट गंवा दिए थे, लेकिन इसके बाद सोनल ने छोटी-छोटी साझेदारियां की और भारतीय गेंदबाजों को खूम परेशान किया. सोनल ने जैसे पहले टेस्ट में मोर्चा संभाला था, दूसरे टेस्ट में भी उन्होंने मोर्चा संभाला.

इस सीरीज में भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ कोई भी बल्लेबाज सफल नहीं रहा है. गॉल में हुए पहले टेस्ट की पहली पारी में निरोशन डिकवेला 80 रन बनाने में सफल हुए थे तो दूसरी पारी में सिर्फ 10 पर आउट हुए.  धनंजय डी सिल्वा गॉल टेस्ट की दूसरी पारी में 59 रन बना पाए थे, जबकि पहली पारी में वह 21 रन बनाकर आउट हुए थे. दूसरे टेस्ट में भी पसिंदु सूरियाबंदारा ने 80 रन बनाए, जबकि पहले मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे. सूरियाबंदारा ने गॉल टेस्ट में दिनेश चांदीमल के कन्कशन सब्स्टीट्यूट के रूप में अपना टेस्ट डेब्यू किया था. 

लेकिन सोनल तीनों ही पारियों में दीवार की तरह खड़े हुए. गॉल में उन्होंने 100 और 84 रनों की पारी खेली थी. जबकि कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन की समाप्ति पर वह 85 रन बनाकर नाबाद हैं. इस सीरीज़ में भारत ने सोनल दिनुशा के ख़िलाफ़ तेज़ गेंदबाज़ी, स्पिन, दूसरी नई गेंद और रिव्यू—सब कुछ आज़मा लिया, लेकिन वह टस से मस नहीं हुए. ऐसा लगता है कि भारतीय गेंदबाजों का कोई प्लान इस बल्लेबाज के खिलाफ सफल नहीं हुआ है. हालांकि, इसमें उनकी तकनीकि ने भी अहम भूमिका निभाई है. 

सोनल ने जिस आसानी के साथ स्वीप शॉट खेला और रन बटोरे, उसके खिलाफ भारतीय स्पिनर्स बेअसर नजर आए. ऐसा लग रहा है कि यह सीरीज भारत बनाम श्रीलंका नहीं बल्कि भारत बनाम सोनल हैं और सोनल इसमें बीस साबित हुए हैं. ऐसे में कई फैंस ने टीम इंडिया की रणनीति पर सवाल उठाए तो कई ने इस लंकाई बल्लेबाज की तारीफ की.

सोशल मीडिया साइट पर एक यूजर ने टीम इंडिया के प्लान पर सवाल उठाते हुए लिखा,"ऐसा लग रहा है जैसे भारत, सोनल दिनुशा को हमेशा के लिए बैटिंग करने देने में खुश है. आसानी से सिंगल लेने दिए जा रहे हैं. जब आप टेल-एंडर्स के समय सिर्फ़ बैटर को आउट करना चाहते हैं, तो ऐसा ही होता है. हमेशा की तरह गलत रणनीति."

वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा,"आज ही मैंने सोचा कि पडिक्कल को 'प्लेयर ऑफ़ द टूर्नामेंट' का अवॉर्ड मिलेगा, लेकिन मुझे लगता है कि सोनल दिनुशा या तो उनसे बेहतर खेलेंगे या फिर उनके साथ ट्रॉफ़ी शेयर करेंगे."

एक अन्य यूजर ने कप्तान गिल पर तंज करते हुए लिखा,"अगर सोनल दिनुशा अपने 100 रन पूरे कर लें तो हैरान न हों...गिल की कप्तानी शानदार होगी."

एक फैन ने लिखा,"सोनल हमारे बॉलर्स से आउट ही नहीं हो रहा है."

जबकि एक अन्य यूजर ने लिखा,"सोनल दिनुशा ने शुभमन गिल की कप्तानी की पोल खोल दी है. श्रीलंका के नंबर 7 बल्लेबाज़ ने पहले मैच में भारत के खिलाफ़ 100 और 84 रन बनाए थे, और अब उन्होंने एक और अर्धशतक जड़ा है. गिल के पास अभी भी उनके लिए कोई जवाब नहीं है. न कोई योजना, न कोई नियंत्रण, बस समझ से बाहर कप्तानी."
 

यह भी पढ़ें:  बिजी शेड्यूल के कारण वैभव सूर्यवंशी की टेस्ट टीम में नहीं होगी एंट्री? द्रविड़ ने दिया चौंकाने वाला बयान

यह भी पढ़ें:  तीसरे दिन भारत ड्राइविंग सीट, श्रीलंका पर फॉलोऑन का खतरा, लेकिन बड़ा सवाल, क्या धकेल पाएगी टीम इंडिया?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gamage Sonal Dinusha, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com