विज्ञापन

INDW vs PAKW: कहां राजा भारत और कहां पाकिस्तान... मैदान पर उतरने से पहले ही मैच विजेता है टीम हरमनप्रीत, जाने क्यों

भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच खबर लिखे जाने तक टी20 वर्ल्ड कप के तहत कुल आठ मैच खेले गए हैं. जहां भारतीय महिला टीम को छह मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तानी महिला टीम को दो मैचों में जीत मिली है.

INDW vs PAKW: कहां राजा भारत और कहां पाकिस्तान... मैदान पर उतरने से पहले ही मैच विजेता है टीम हरमनप्रीत, जाने क्यों
भारत और पाकिस्तानी महिला टीम की कप्तान एक साथ
@AFP

क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त होने के बेहद करीब है. भारत और पाकिस्तान महिला (IND W vs PAK W) टीम के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेले जाने वाले मुकाबले में अब महज कुछ घंटे शेष रह गए हैं. दोनों टीमें आज बर्मिंघम में आमने-सामने होंगी. फैंस के बीच जरूर इस मुकाबले को लेकर काफी उत्साह है. मगर आमने-सामने की भिड़ंत में दोनों टीमों का कोई मुकाबला नहीं है. खबर लिखे जाने तक दोनों टीमें टी20 वर्ल्ड कप में आठ बार आमने-सामने हुई हैं. जहां भारतीय महिला टीम ने विपक्षी महिला टीम को छह बार रौंदा है, जबकि पाकिस्तानी महिला टीम को भारतीय महिला टीम के खिलाफ केवल दो मुकाबलों में जीत मिली है. 

इंटरनेशनल लेवल पर भी भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी 

टी20 वर्ल्ड कप ही नहीं इंटरनेशनल लेवल पर भी पाकिस्तानी महिला टीम के खिलाफ भारतीय महिला टीम का पलड़ा भारी है. खबर लिखे जाने तक इंटरनेशनल लेवल पर दोनों टीमें टी20 फॉर्मेट के तहत कुल 16 मुकाबलों में आमने-सामने हुई हैं. जहां भारतीय महिला टीम को 13 मुकाबलों में जीत मिली है, जबकि पाकिस्तानी महिला टीम को महज तीन मुकाबलों में कामयाबी हासिल हुई है. 

वनडे में पाकिस्तान के खिलाफ सभी मुकाबलों में मिली है भारतीय महिला टीम को जीत 

वहीं बात करें वनडे फॉर्मेट में भारत और पाकिस्तान महिला टीम की भिड़ंत के बारे में तो यहां भारतीय महिला टीम ने सभी के सभी मुकाबले अपने नाम किए हैं. खबर लिखे जाने तक भारत और पाकिस्तान महिला टीम के बीच वनडे फॉर्मेट के तहत कुल 12 मैच खेले गए हैं. जहां भारतीय महिला टीम ने विपक्षी टीम को सभी मुकाबलों में शिकस्त देते हुए पूरे मैच जीते हैं. 

इन 12 में से चार मैच वनडे वर्ल्ड कप के तहत दोनों टीमों के बीच खेले गए हैं. जहां भारतीय महिला टीम इन सभी मुकाबलों में कामयाबी हासिल करने में कामयाब हुई है. टेस्ट फॉर्मेट के तहत इनके बीच अबतक एक मैच भी नहीं खेला गया है.  

यह भी पढ़ें- INDW vs PAKW: ये 11 बहादुर बेटी टीम इंडिया को दिलाएंगी जीत! पिच से लेकर मौसम के मिजाज तक, जानें पूरी जानकारी

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, Pakistan Women, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com