विज्ञापन

'वह क्लच प्लेयर' स्मृति मंधाना या हरमनप्रीत नहीं कोच मजूमदार ने इन्हें बताया टीम का सबसे अहम खिलाड़ी

जेमिमा चोट के चलते एशिया कप और एशियन गेम्स से बाहर हो गई हैं और कोच अमूल मजूमदार की मानें तो टीम इंडिया को इस क्लच प्लेयर की कमी खलेगी.

'वह क्लच प्लेयर' स्मृति मंधाना या हरमनप्रीत नहीं कोच मजूमदार ने इन्हें बताया टीम का सबसे अहम खिलाड़ी
India will miss ‘clutch’ Jemimah at Women’s Asia Cup: Coach Muzumdar

हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में भारतीय महिला टीम रविवार को रिकॉर्ड आठवें एशिया कप खिताब के लिए अपने अभियान का आगाज करेगी. हालांकि, टीम इंडिया को अपने क्लच प्लेयर जेमिमा रोड्रिग्स की कमी जरूर खेलगी, जो चोटिल होने के चलते ना सिर्फ एशिया कप बल्कि एशियन गेम्स से भी बाहर हो गई हैं. जेमिमा को द हंड्रेड विमेंस के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी. रोड्रिग्स अभी बेंगलुरु के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रिहैबिलिटेशन से गुजर रही हैं, और प्रतीक रावल- जिन्होंने अभी तक कोई T20I या विमेंस प्रीमियर लीग मैच नहीं खेला है - को जेमिमा की जगह टीम में शामिल किया गया है. 

थाईलैंड के खिलाफ भारत के मुकाबले से पहले मीडिया के सामने आए हेड कोच अमोल मजूमदार ने माना कि भारतीय टीम को रोड्रिग्स की कमी खलेगी. उन्होंने कहा,"जेमिमा के बारे में बात करें तो, मैंने हमेशा कहा है कि वह हमारे लिए एक क्लच प्लेयर है. उसकी कमी ज़रूर खलेगी. लेकिन यह भी कहा जा सकता है कि उसका ठीक होना हमारे लिए बहुत ज़रूरी है. उसकी कमी खलेगी. टीम में कुछ और खिलाड़ी भी आए हैं, और मुझे यकीन है कि वे अच्छा करेंगे. लेकिन यह भी कहा जा सकता है कि जेमिमा की कमी खलेगी."

भारत इस टूर्नामेंट में पूरी तरह से फेवरेट के तौर पर उतरेगा. टीम इंडिया एशिया कप के हुए नौं संस्करण में से सात जीतने में सफल हुई है. भारत मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन है. हालांकि, टीम की मौजूदा टी20 अंतरराष्ट्रीय फॉर्म जरूर चिंता का विषय है. भारत ने इस साल 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में से नौ गंवाए हैं. विदेशी दौरों और बड़े टूर्नामेंटों में भी टीम के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रही है. 

कोच मजूमदार ने कहा कि टीम को अपने प्रदर्शन से ज्यादा सुधार की गुंजाइश पर ध्यान देना है. उन्होंने मैच से एक दिन पहले संवाददाता सम्मेलन में कहा,"यह युवा टीम है और इसमें सुधार की काफी गुंजाइश है. हम अच्छा और आक्रामक क्रिकेट खेलने की कोशिश कर रहे हैं.अब हमारा लक्ष्य अगले छह महीनों के लिए सही शुरुआत करना है."

मजूमदार के मुताबिक दुबई की गर्म और उमस भरी परिस्थितियों में स्पिन गेंदबाज अहम भूमिका निभा सकते हैं.उन्होंने कहा,"टीम के पास अलग-अलग तरह के स्पिनर हैं और अभ्यास के दौरान पिच से भी स्पिनरों को कुछ मदद मिलती दिखी है. ऐसे में टीम को इसका फायदा उठाने की उम्मीद है."

भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर सवाल पूछे जाने पर मजूमदार ने कहा कि टीम का ध्यान सिर्फ क्रिकेट पर है.उन्होंने कहा,"मैदान के बाहर की चीजों पर खिलाड़ी ध्यान नहीं दे रहे हैं. उनका पूरा फोकस रविवार के मुकाबले पर है और जब भारत-पाकिस्तान मैच आएगा, तब उसके बारे में बात की जाएगी."

यह भी पढ़ें: ETPL 2026: 4 ओवर में लुटाए 43 रन, फिर डक पर खत्म हुई कप्तान की पारी, अश्विन की टीम को मिली बुरी हार

यह भी पढ़ें: महिला एशिया कप: क्या पाकिस्तान के खिलाफ नो हैंडशेक पॉलिसी रहेगी जारी? कोच अमोल मजूमदार ने दिया जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jemimah Rodrigues, Amol Muzumdar, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com