विज्ञापन

ETPL 2026: 4 ओवर में लुटाए 43 रन, फिर डक पर खत्म हुई कप्तान की पारी, अश्विन की टीम को मिली बुरी हार

यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मैच में डब्लिन गार्डियंस का मुकाबला ग्लासगो कॉस्मिक से हुआ. इस मैच में गार्डियंस को 33 रन से हार का सामना करना पड़ा.

ETPL 2026: 4 ओवर में लुटाए 43 रन, फिर डक पर खत्म हुई कप्तान की पारी, अश्विन की टीम को मिली बुरी हार
European T20 Premier League
ETPL

Dublin Guardians vs Glasgow Cosmic:  शनिवार को द हेग में यूरोपियन T20 प्रीमियर लीग 2026 के पांचवें मैच में डब्लिन गार्डियंस को ग्लासगो कॉस्मिक से 33 रन से हार का सामना करना पड़ा. ये मुकाबला कप्तान रविचंद्रन अश्विन के लिए भी मुश्किल भरा रहा.

गार्डियंस के कप्तान अश्विन ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, लेकिन चार ओवर में 43 रन देकर एक विकेट ही ले पाए, जबकि ग्लासगो ने पांच विकेट पर 183 रन बनाए. अश्विन ने एक अच्छा पल भी दिखाया, जब उन्होंने मोइसेस हेनरिक्स को कैरम बॉल से छकाया और स्टंप आउट करवा दिया, हेनरिक्स चार रन ही बना पाए थे.

अश्विन को नहीं मिला किस्मत का साथ

हालांकि, जेसन रॉय (37 गेंदों में 60 रन) और रिची बेरिंगटन (27 गेंदों में 51 रन) की पारियों ने ग्लासगो को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया. बल्लेबाजी में भी अश्विन की किस्मत साथ नहीं दी. जब डब्लिन दबाव में थी और वे आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए, तो लुंगी एनगिडी ने उन्हें दो गेंदों में ही शून्य पर आउट कर दिया.

हैरी टेक्टर ने 45 गेंदों में 75 रन बनाकर संघर्ष किया, लेकिन गार्डियंस की टीम 19.3 ओवर में 150 रन पर ऑलआउट हो गई. एनगिडी ने चार विकेट लिए और डब्लिन को टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा. बेरिंगटन को उनकी अर्धशतकीय पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया.

भारत में कहां देखें ETPL लाइव?

भारत में ETPL के सभी मुकाबलों का लाइव प्रसारण Star Sports Network पर किया जा रहा है, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग JioHotstar ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी.

ETPL 2026 का फुल शेड्यूल

26 अगस्त: रॉटरडैम डॉकर्स बनाम एम्स्टर्डम फ्लेम्स - शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
27 अगस्त: बेलफास्ट वॉल्व्स बनाम डबलिन गार्डियंस- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग 
27 अगस्त: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम ग्लासगो कॉस्मिक- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
28 अगस्त: एम्स्टर्डम फ्लेम्स बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
29 अगस्त: ग्लासगो कॉस्मिक बनाम डबलिन गार्डियंस- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग
29 अगस्त: रॉटरडैम डॉकर्स बनाम बेलफास्ट वॉल्व्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
30 अगस्त: एम्स्टर्डम फ्लेम्स बनाम बेलफास्ट वॉल्व्स- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग
30 अगस्त: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम डबलिन गार्डियंस- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
1 सितंबर: ग्लासगो कॉस्मिक बनाम रॉटरडैम डॉकर्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
2 सितंबर: डबलिन गार्डियंस बनाम रॉटरडैम डॉकर्स- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग
2 सितंबर: बेलफास्ट वॉल्व्स बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
3 सितंबर: एम्स्टर्डम फ़्लेम्स बनाम ग्लासगो कॉस्मिक- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
4 सितंबर: ग्लासगो कॉस्मिक बनाम बेलफ़ास्ट वॉल्व्स - शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
5 सितंबर: रॉटरडैम डॉकर्स बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग
5 सितंबर: डबलिन गार्डियंस बनाम एम्स्टर्डम फ़्लेम्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
6 सितंबर: ग्लासगो कॉस्मिक बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स- दोपहर 3 बजे, वूरबर्ग
6 सितंबर: एम्स्टर्डम फ्लेम्स बनाम रॉटरडैम डॉकर्स- शाम 6:45 बजे, वूरबर्ग
9 सितंबर: डबलिन गार्डियंस बनाम बेलफास्ट वॉल्व्स- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
10 सितंबर: रॉटरडैम डॉकर्स बनाम ग्लासगो कॉस्मिक- दोपहर 3 बजे, मालाहाइड
10 सितंबर: बेलफास्ट वॉल्व्स बनाम एम्स्टर्डम फ्लेम्स- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
11 सितंबर: डबलिन गार्डियंस बनाम एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
12 सितंबर: बेलफास्ट वॉल्व्स बनाम रॉटरडैम डॉकर्स- दोपहर 3 बजे, मालाहाइड
12 सितंबर: डबलिन गार्डियंस बनाम ग्लासगो कॉस्मिक- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
13 सितंबर: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम एम्स्टर्डम फ्लेम्स- दोपहर 3 बजे, मालाहाइड
13 सितंबर: बेलफास्ट वॉल्व्स बनाम ग्लासगो कॉस्मिक- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
15 सितंबर: एम्स्टर्डम फ्लेम्स बनाम डबलिन गार्डियंस- दोपहर 3 बजे, मालाहाइड
15 सितंबर: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम रॉटरडैम डॉकर्स- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
16 सितंबर: ग्लासगो कॉस्मिक बनाम एम्स्टर्डम फ्लेम्स- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
17 सितंबर: एडिनबर्ग कैसल रॉकर्स बनाम बेलफास्ट वॉल्व्स- दोपहर 3 बजे, मालाहाइड
17 सितंबर: रॉटरडैम डॉकर्स बनाम डबलिन गार्डियंस- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
19 सितंबर: क्वालिफाइंग- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड
20 सितंबर: फाइनल- शाम 6:45 बजे, मालाहाइड

ये भी पढ़ें-  श्रीलंका सीरीज के 48 घंटे के भीतर आ गया बुलावा, बेंगलुरु में जुटे स्टार क्रिकेटर, बुमराह-हार्दिक पर भी अपडेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com