Neeraj Chopra ruled out of Asian Games : ट्रेनिंग के दौरान टखने में लिगामेंट फटने की वजह से नीरज चोपड़ा 2026 सीजन के बाकी हिस्से से बाहर हो गए हैं. इस चोट के कारण दो बार के ओलंपिक मेडलिस्ट एशियन गेम्स और डायमंड लीग फाइनल में हिस्सा नहीं ले पाएंगे. इससे उनका अभियान समय से पहले ही खत्म हो गया है, जबकि ऐसा लग रहा था कि वे अपनी लय हासिल कर रहे हैं. उन्होंने इस साल के अपने तीसरे कॉम्पिटिटिव इवेंट में 'सीजन का बेस्ट थ्रो' किया था. नीरज ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर एशियन गेम्स से बाहर होने की बात कही है. चोपड़ा ने कन्फर्म किया कि चोट के कारण उन्हें और उनकी टीम को अपना सीजन यहीं खत्म करना पड़ा. उन्होंने लिखा, "दुर्भाग्य से, इसके कुछ समय बाद ही ट्रेनिंग के दौरान मेरे टखने में लिगामेंट फट गया. अपने डॉक्टर और टीम से बातचीत के बाद, हमने तय किया है कि मैं इस सीजन के बाकी इवेंट्स में हिस्सा नहीं लूंगा."
— Neeraj Chopra (@Neeraj_chopra1) August 29, 2026
28 साल के चोपड़ा ने चोट के कारण लंबे समय तक बाहर रहने के बाद जून में दोहा डायमंड लीग में वापसी की थी, जहां उन्होंने 85.69 मीटर के थ्रो के साथ चौथा स्थान हासिल किया था. इसके बाद उन्होंने ग्लासगो में 85.83 मीटर के थ्रो के साथ सिल्वर मेडल जीता और फिर लॉजेन में अपने सीजन का बेस्ट थ्रो किया था.
नीरज चोपड़ा का सीजन समय से पहले खत्म हुआ
नीरज चोपड़ा के वापसी वाले सीजन में मिले-जुले नतीजे देखने को मिले थे. ग्लासगो में उन्होंने पोडियम पर जगह तो बनाई, लेकिन गोल्ड मेडल श्रीलंका के रुमेश पथिरागे ने जीता, जिन्होंने 89.75 मीटर का ज़बरदस्त थ्रो किया. उम्मीद थी कि लुसाने का इवेंट एशियाई खेलों की तैयारी में एक अहम कदम साबित होगा, जहाँ चोपड़ा भारत की ओर से मेडल जीतने की मुख्य उम्मीद थे. लेकिन अब यह 2026 में उनका आखिरी कॉम्पिटिटिव इवेंट होगा.
ये भी पढ़ें- नीरज चोपड़ा नंबर-3, पथिरागे नंबर 1, अरशद नदीम टॉप-10 से बाहर, 2026 में सबसे दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- रुमेश पथिरागे नंबर 4, नीरज चोपड़ा टॉप 5 से बाहर, सबसे ज्यादा 92 मीटर दूर भाला फेंकने वाले जैवलिन थ्रोअर
ये भी पढ़ें- कोलंबो टेस्ट पर गौतम गंभीर का आया पहला रिएक्शन, जीता हुआ मैच ड्रॉ होने पर तोड़ी चुप्पी
ये भी पढ़ें- एशियन गेम्स में खिलाड़ियों की सुविधाओं से नाराज बीसीसीआई, भारत की 'B' टीम भेजने का कर रहा विचार
ये भी पढ़ें- वर्ल्ड कप जिताया, एशिया कप दिलाया, फिर भी हटा दिया..कप्तानी जाने बाद छलका सूर्यकुमार यादव का दर्द
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं