भारत और वेस्टइंडीज के बीच जारी पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का निर्णायक मुकाबला शनिवार यानी की कल बेंगलुरु स्थित एम. चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां जिस टीम को जीत मिलेगी. उसका प्रतिष्ठित सीरीज पर कब्जा होगा. यहीं वजह है कि हर किसी की निगाहें इस मुकाबले पर टिकी हुई है. अहम मुकाबले से पहले बात करें आखिरी और निर्णायक मुकाबले में भारतीय टीम विपक्षी टीम को मात देने के लिए किन 11 धुरंधरों के साथ मैदान में उतर सकती है, तो वह कुछ इस प्रकार हो सकती है-
संजू-अभिषेक करेंगे पारी का आगाज
बेहद कम संभावना नजर आ रही है कि आखिरी मुकाबले में ओपनिंग पेयर के साथ कप्तान और कोच कोई छेड़छाड़ करें. क्योंकि संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने एक साथ खेलते हुए भारतीय टीम को कई मुकाबले जिताएं हैं. यहीं नहीं जारी सीरीज में भी उनका बल्ला चल रहा है. संजू सैमसन तो एक अलग ही अंदाज में नजर आ रहे हैं. वहीं अभिषेक शर्मा ने भी लोगों को प्रभावित किया है.
किशन, अय्यर और तिलक के कंधों पर रहेगी मध्यक्रम की कमान
मध्यक्रम की कमान विशेष तौर पर ईशान किशन, कैप्टन श्रेयस अय्यर और वाइस कैप्टन तिलक वर्मा के कंधों पर रहेगी. इनकी दमदार बल्लेबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है. किशन और तिलक का बल्ला तो आग उगल रहा है. मगर अय्यर की गाड़ी रुक रुक कर चल रही है, जो कि चिंता का विषय बना हुआ है. उम्मीद है आखिरी मुकाबले में वह मैच जिताऊं प्रदर्शन कर सबका दिल जीतेंगे.
तीन ऑलराउंडर के साथ मैदान में उतर सकती है भारतीय टीम
आखिरी मुकाबले में भी भारतीय टीम तीन ऑलराउंडर खिलाड़ियों के साथ मैदान में उतर सकती है. जिसमें नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल का नाम प्रमुख है. ये तीनों खिलाड़ी गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी मैच का रूख बदलने में माहिर हैं.
भुवनेश्वर कुमार को मिल सकता है मौका
चौथे टी20 मुकाबले में अर्शदीप सिंह चोटिल हो गए थे. जिसके बाद आखिरी मुकाबले में उनका खेल पाना काफी मुश्किल नजर आ रहा है. अर्शदीप की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है. वहीं शेष दो तेज गेंदबाजों में प्रिंस यादव और मयंक यादव का नाम शामिल हो सकता है. इन युवा गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी से हर कोई अच्छी तरह से वाकिफ है.
पांचवें टी20 इंटरनेशनल मुकाबले के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कैप्टन), तिलक वर्मा (वाइस कैप्टन), नमन धीर, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, प्रिंस यादव और मयंक यादव.
यह भी पढ़ें- दिल्ली में जमीं पर उतरे खेलों के सितारे, सचिन से रोनाल्डो तक ने बढ़ाई गोल्फ की चमक, फैन्स में जबरदस्त बेताबी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं