विज्ञापन
This Article is From Dec 09, 2017

चोटिल केदार जाधव की जगह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में सुंदर वाशिंगटन की एंट्री

जाधव की जगह तमिलनाडु के आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया गया.

Also Read in
चोटिल केदार जाधव की जगह श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज में सुंदर वाशिंगटन की एंट्री
वाशिंगटन सुंदर (फाइल फोटो)
नई दिल्ली:

श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में चोटिल केदार जाधव नहीं खेल पाएंगे. जाधव की जगह तमिलनाडु के आलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को भारतीय टीम में शामिल किया गया. बता दें कि रविवार को पहला वनडे मैच होगा. 

बीसीसीआई के मुताबिक, जाधव हैमस्ट्रिंग मांसपेशियों में खिंचाव के कारण सीरीज में नहीं खेल पायेंगे. जाधव को नौ दिसंबर को शुक्रवार को ट्रेनिंग के दौरान हैमस्ट्रिंग में चोट लग गयी थी और उनका स्कैन कराया जायेगा. बीसीसीआई की चिकित्सीय टीम उनकी चोट का आकलन जारी रखेगी. जाधव को श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिये ही चुना गया था.

यह भी पढ़ें - ..तो धर्मशाला में 'यह विराट रिकॉर्ड' बनाएंगे महेंद्र सिंह धोनी !

सुंदर ने इंडियन प्रीमियर लीग में राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के लिये मिले सीमित मौके का पूरा फायदा उठाया था. बता दें कि इससे पहले तीन टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत सीरीज जीत चुका है. 

VIDEO: साउथ अफ्रीकी दौरे के लिए कुलदीप यादव का चयन टीम के लिए अच्छा होता : अजय रत्रा

(इनपुट भाषा से)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kedar Jadhav, Washington Sundar, Team India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com