IND-W vs PAK-W LIVE Score: बर्मिंघम के एजबेस्टन में हो रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी कर रही भारतीय टीम को जेमिमा रोड्रिग्स के रूप में दूसरा झटका लगा. भारत ने पावरप्ले के अंदर 38 रन बनाए हैं. एक छोर से स्मृति मंधाना बाउंड्री में डील कर रही हैं. भारत का रन रेट 6 से अधिक का है. दूसरी ओर, हरमनप्रीत कौर अब भारत के लिए महिला टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज हो गई हैं. मैच से पहले हरमन और मिताली के 726 रन थे और जैसे ही हरमन ने एक रन बनाया, उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. इससे पहले, शेफाली वर्मा के रूप में पहला झटका लगा है, जो 6 के निजी स्कोर पर सादिया इकबाल का शिकार बनी हैं. बता दें, भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अपने शुरुआती मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है. भारत को पहला झटका लगा चुका है. शैफाली वर्मा 6 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं. अब क्रीज पर स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स मौजूद हैं. टॉस के दौरान हरमन ने कहा कि पिच बल्लेबाजी के बेहतर दिख रही है. बता दें, इस मैच में भी भारत का पाकिस्तान के खिलाफ हाथ ना मिलाने का फैसला जारी रहा. दोनों देशों के कप्तान ने टॉस के दौरान कोई हाथ नहीं मिलाया. (Live Scorecard)
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल
पाकिस्तान: गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल
Here are the LIVE Score Updates of IND-W Vs PAK-W Match, Women's T20 World Cup 2026, Straight from Edgbaston, Birmingham
INDW vs PAKW LIVE Score: जबरदस्त ओवर
जबरदस्त ओवर रहा यह पाकिस्तान के नजरिए से. इस ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. अब दो ओवर बाकी हैं. पाकिस्तान क्या भारत को 150 के अंदर रोक पाएगा, क्या भारत 160 के करीब पहुंच पाएगी? दीप्ति और रिचा पर दारोमदार है.
18.0 ओवर: भारत 132/5
INDW vs PAKW LIVE Score: क्या 160 पहुंच पाएगा भारत?
आखिरी के ओवरों में अगर भारत का रन रेट 10 से अधिक रहा तो टीम इंडिया 160 से अधिक का स्कोर कर पाएगी. बीते 15 गेंद से कोई बाउंड्री नहीं आई है. आखिरी ओवर से 7 रन आए हैं. रिचा बल्ला को घुमा रही हैं, लेकिन कनेक्ट नहीं हो पा रहा है. पाकिस्तान ने अच्छी वापसी की है.
17.0 ओवर: भारत 129/5
INDW vs PAKW LIVE Score: हरमन आउट
कप्तान ने कप्तान का शिकार किया. हरमनप्रीत कौर को जाना होगा. नतालिया परवेज ने कैच किया. डीप स्क्वायर लेग पर कैचिंग प्रैक्टिस जैसा रहा यह. भारतीय पारी फिर लड़खड़ा रही है. हालांकि, हरमनप्रीत कौर बहुत गुस्से में होंगी, यह गेंद दूर रखी जानी थी और उन्होंने इसके बजाय फील्डर को ढूंढ लिया. लेग-स्टंप हाफ-वॉली. उन्होंने लापरवाही से इसे ऑन-साइड पर फ्लिक किया, इसे नीचे नहीं रखा पाईं. हरमन 35 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हुईं. पारी के दौरान उन्होंने चार चौके लगाए.
16.2 ओवर: भारत 123/5
INDW vs PAKW LIVE Score: इस ओवर से आए 5 रन
इस ओवर से 5 रन आए हैं. अब 24 गेंद बाकी हैं. भारत का रन रेट 7 से अधिक का है. अगर टीम इंडिया इसी रन रेट से रन बटोरती रही तो टीम इंडिया आसानी से 150 का स्कोर पार कर जाएगी. हालांकि, रिचा का अगल बल्ला चला तो टीम इंडिया 170 के पार भी जा सकती है.
16.0 ओवर: भारत 122/4
INDW vs PAKW LIVE Score: अब 5 ओवर बाकी
अब पांच ओवर बाकी हैं. इस ओवर से 7 रन आए हैं. क्रीज पर अब रिचा घोष और हरमनप्रीत कौर हैं. रिचा बड़े शॉट आसानी से लगाती हैं. ऐसे में हरमन एंकर रोल में दिख सकती है. भारत की नजरें यहां से 170 के स्कोर पर होगी. देखना होगा कि भारत कितने के स्कोर तक पहुंच पाता है.
15.0 ओवर: भारत 117/4
INDW vs PAKW LIVE Score: भारत को चौथा झटका
भारत को एक और झटका लगा. 4 गेंद के अंदर दूसरा झटका. सादिया इकबाल ने भारती फुलमाली को जाल में फंसाया. भारती फुलमाली बड़ा शॉर्ट खेलने गई थीं, लेकिन पूरी तरह से चूक गईं. सादिया इकबाल ने शायद भारती के अटैक को पहले ही भांप लिया, गेंद की स्पीड धीमी की और इसे बल्ले से दूर रखा. भारती फ्लाइट में फंस गईं. इसके बाद मुनीबा अली ने विकेट के पीछे कोई गलती नहीं की.
14.2 ओवर: भारत 110/4
INDW vs PAKW LIVE Score: मंधाना 68 रन बनाकर आउट
स्मृति मंधाना आउट हुई. इस बार फील्ड में पाकिस्तान ने कोई गलती नहीं की. रमीन शमीम ने पाकिस्तान को ब्रेकथ्रू दिलाया. फातिमा सना के कैच लपका. पाकिस्तानी कप्तान का शानदार रनिंग कैच, लॉन्ग-ऑन से दौड़ीं, आगे की ओर डाइव लगाई और दबाव में एक अच्छा कैच पूरा किया. गेंद के बहुत करीब आ गईं थी मंधाना. लॉफ्टेड ड्राइव पर ऊंचाई नहीं मिली. लॉन्ग-ऑन पर कैच थमा बैठीं. स्मृति मंधाना ने 44 गेंदों में 9 चौके और 2 छक्के लगाए और 68 रन बनाकर आउट हुईं.
13.5 ओवर: भारत 109/3
INDW vs PAKW LIVE Score: भारत का स्कोर 100 पार
भारत का स्कोर 100 पार हुआ. इस ओवर से 19 रन आए हैं. मंधाना के बाद हरमनप्रीत कौर ने बाउंड्री लगाई. इस ओवर से एक छक्का और दो चौके आए हैं. भारत का रन रेट 7.9 का है. मंधाना और हरमन के बीच साझेदारी 86 रनों की हो चुकी है.
13.0 ओवर: भारत 104/2
INDW vs PAKW LIVE Score: सादिया ने छोड़ा लड्डू कैच
मंधाना को एक और जीवनदान मिला है. बाउंड्री लाइन पर सादिया इकबाल ने एक लड्डू कैच छोड़ दिया है. मंधाना को जीवनदान देना महंगा साबित होता है और अगर एक ही मैच में दो दे दिए जाएं तो फिर वह अकेले ही मैच विरोधी टीम से दूर लेकर चली जाती हैं. भारत का स्कोर 100 के करीब है.
INDW vs PAKW LIVE Score: मंधाना का मेगा रिकॉर्ड
मंधाना अब टी20 वर्ल्ड कप में सर्वाधिक 50+ स्कोर करने वाली भारतीय बल्लेबाजों की सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर आ गई हैं. उन्होंने पांचवीं बार यह कारनामा किया है.
T20 WC में IND-W के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर
5 - मिताली राज (23 इनिंग)5 - हरमनप्रीत कौर (34 इनिंग)
5 - स्मृति मंधाना (26 इनिंग)*
3 - पूनम राउत (15 इनिंग)
INDW vs PAKW LIVE Score: मंधाना की फिफ्टी
भारत का महिला टी20 वर्ल्ड कप का पहला मुकाबला और टीम इंडिया के लिए मंधाना ने फिफ्टी लगाई है. 34 गेंदों में यह अर्धशतक आया. लेकिन यह काफी अहम समय पर आई है. चौके के साथ अर्धशतक आया है यह.
11.2 ओवर: भारत 80/2
INDW vs PAKW LIVE Score: अर्धशतक के करीब मंधाना
स्मृति मंधाना अपने अर्द्धशतक के करीब हैं. वह अपनी फिफ्टी से एक शॉर्ट दूर हैं. मंधाना और हरमन के बीच दूसरे विकेट के लिए साझेदारी 50 से अधिक रनों की हो चुकी है. दोनों ने बीते कुछ ओवरों में तेजी से रन बटोर कर भारत के रन रेट को 7 के करीब पहुंचा दिया है.
11.0 ओवर: भारत 74/2
INDW vs PAKW LIVE Score: एक और अच्छा ओवर
एक और अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से 11 रन आए हैं. ओवर की पहली ही गेंद पर मंधाना ने छक्का लगाया था. लॉन्ग ऑफ की दिशा में शानदार छह छक्का. मंधाना और हरमन के बीच साझेदारी धीरे-धीरे 50 रन की ओर बढ़ रही है. भारत का रन रेट 6 से अधिक का बना हुआ है.
10.0 ओवर: भारत 65/2
INDW vs PAKW LIVE Score: अच्छा ओवर भारत के लिए
भारत के लिए यह ओवर अच्छा रहा. इस ओवर से 8 रन आए हैं. मंधाना और हरमन ऐसी ही खेलती रहीं तो भारत मजबूत स्थिति में होगा. मंधाना धीरे-धीरे अपने अर्धशतक की ओर बढ़ रही हैं. भारत का स्कोर 50 पार हुआ.
9.0 ओवर: भारत 54/2
INDW vs PAKW LIVE Score: मंधाना को मिला जीवनदान
स्मृति मंधाना को जीवनदान मिला है. तस्मिया रुबाब ने मंधाना को जाल में फंसा ही लिया था, लेकिन आलिया रियाज़ गेंद पर नहीं पहुंच पाईं. मंधाना पीछे हटीं थी और तस्मिया ने उन्हें फॉलो किया. फुल गेंद थी, मंधाना के पास हाथ खोलने का समय नहीं था. मिड ऑफ के ऊपर से मार कर खेला. आलिया ने कुछ कदम पीछे लिए, वो मुंडी, लेकिन गेंद तक नहीं पहुंच पाईं. यह बड़ा मौका है मैच में.
7.5 ओवर: भारत 45/2
INDW vs PAKW LIVE Score: 3 रन आए ओवर से
इस ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं. स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर को यहां पर साझेदारी करने की जरूरत है. इस पिच पर अगर भारत ने 130 से अधिक रन बना दिए तो, पाकिस्तान के लिए मुश्किल खड़ी हो सकती है. भारत का रन रेट अब 6 से नीचे आ गया है. मंधाना और हरमन को यहां पर रनों की गति बढ़ानी होगी.
7.0 ओवर: भारत 41/2
INDW vs PAKW LIVE Score: पावरप्ले पूरा
पावरप्ले पूरा हुआ. पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी हुई है. भारत का रन रेट 6 से अधिक का है, लेकिन शुरुआती 6 ओवर पाकिस्तान के नाम ही रहेगा. इस ओवर से 8 रन आए हैं. स्मृति मंधाना अभी एक छोर संभाले हुई हैं और बाउंड्री लगा रही हैं.
6.0 ओवर: भारत 38/2
INDW vs PAKW LIVE Score: भारत को दूसरा झटका
अरे नहीं...भारत को दूसरा झटका लगता हुआ यहां पर. जेमिमा को जाना होगा. नतालिया परवेज़ ने कैच लिया. गेंद उनके हाथ से छिटक गई थी, लेकिन उन्होंने दोबारा लपक किया. भारत मुश्किल में है. पावरप्ले के अंदर भारत ने 18 के स्कोर पर दो विकेट गंवा दिए हैं. यह एक अजीब शॉट था. फुलर गेंद एंगल से अंदर आई. जेमिमा ने इसे लेग-साइड में हिट करने की कोशिश की और टॉप-एज लग गया. गेंद सीधे ऊपर गई. नतालिया परवेज़ ने आक्रमक सेलिब्रेशन किया है. गुस्से में गेंद को पटका.
3.2 ओवर: भारत 18/2
INDW vs PAKW LIVE Score: मंधाना के बल्ले से आई बाउंड्री
भारत के नजरिए से अच्छा ओवर रहा यह. इस ओवर से दो बाउंड्री आई, मंधाना के बल्ले से. ओवर की दूसरी गेंद पर लॉन्ग ऑन पर चौका लगाया, जबकि ओवर की चौथी गेंद पर मिड ऑफ पर. इस ओवर से 8 रन आए हैं.
3.0 ओवर: भारत 18/1
INDW vs PAKW LIVE Score: शेफाली का मेगा रिकॉर्ड
भले ही शेफाली वर्मा 6 रन बनाकर आउट हुई, लेकिन उन्होंने एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. शेफाली महिला टी20 वर्ल्ड कप में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले पहली बल्लेबाज बन गई हैं. अभी क्रीज पर जेमिमा और मंधाना की जोड़ी है. दोनों पर पावरप्ले के अंदर अधिक से अधिक रन बटोरने की होगी. इस ओवर से सिर्फ 3 रन आए हैं.
2.0 ओवर: भारत 10/1
भारत को पहला झटका लगा है. शैफाली वर्मा 6 रन बनाकर आउट हो चुकी हैं. सादिया इकबाल
की गेंद पर विकेट के पीछे कैच कर ली गईं.
भारत 7/1 (1 ओवर)
IND-W vs PAK-W LIVE Score: दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर, भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल
पाकिस्तान: गुल फ़िरोज़ा, मुनीबा अली (विकेटकीपर), आयशा जफर, सायरा जबीन, आलिया रियाज़, नतालिया परवेज़, फातिमा सना (कप्तान), रमीन शमीम, नाशरा संधू, तस्मिया रुबाब, सादिया इकबाल
IND-W vs PAK-W LIVE Score: फातिमा सना ने क्या कहा
फातिमा सना ने टॉस के दौरान कहा,"हम भी बैटिंग करते. यह एक अच्छा बैटिंग ट्रैक लग रहा है. एक टीम के तौर पर हम बैटिंग और बॉलिंग दोनों में बहुत अच्छा कर रहे हैं. यह अच्छा है. यह एक बैटिंग ट्रैक लग रहा है लेकिन हमारे पास अच्छा बॉलिंग अटैक है. हम सायरा के साथ जा रहे हैं और यह उसका पहला वर्ल्ड कप गेम होगा."
IND-W vs PAK-W LIVE Score: टॉस के दौरान क्या बोलीं हरमनप्रीत कौर
हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतने के बाद कहा,"हम पहले बैटिंग करेंगे. यह बैटिंग के लिए बहुत अच्छी पिच है, हम बोर्ड पर अच्छा टोटल खड़ा करेंगे. हम सब बहुत एक्साइटेड हैं, हम पिछले वर्ल्ड कप से कॉन्फिडेंस ले रहे हैं. यह अच्छा क्रिकेट खेलने के बारे में है और हम इसका इंतज़ार कर रहे हैं. भारती आज खेल रही है. हम तीन स्पिनर और दो मीडियम पेसर के साथ जा रहे हैं."
IND-W vs PAK-W LIVE Score: भारत ने जीता टॉस
भारत के लिए हरमनप्रीत कौर टॉस के लिए मैदान पर आ गई हैं, पााकिस्तान के लिए फातिमा सना आई हैं. हरमन ने सिक्का उछाला, फातिमा ने हेड्स कॉल किया, यह टेल्स आया. भारतीय कप्तान ने कहा है कि वह पहले बल्लेबाजी करना चाहेंगी. नो हैंडशेक पॉलिसि जारी रही है.
IND-W vs PAK-W LIVE Score: मुश्किल में पाकिस्तान
पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना को प्रैक्टिस के दौरान दाहिने घुटने में चोट लग गई थी. वह आज के मुकाबले में खेलेंगी या नहीं, अभी यह पक्की नहीं है. एक और सीनियर खिलाड़ी, आलिया रियाज़ भी प्रैक्टिस में नहीं दिखीं थी.
IND-W vs PAK-W LIVE Score: नो हैंडशेक रहेगा जारी
सूत्रों ने NDTV को बताया है कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम पाकिस्तानी समकक्षों से कोई हाथ नहीं मिलाएगी. भारत ने अप्रैल 2025 में पहलगाम आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तान के खिलाफ यही पॉलिसी अपनाई है और यह इस मैच में भई जारी रहेगी.
IND-W vs PAK-W LIVE Score: कैसी रहेगी पिच
बर्मिंघम हाई स्कोरिंग वेन्यू नहीं रहा है, पिछले चार सालों में इस वेन्यू पर महिलाओं के T20 मैचों में रन-रेट 6.55 के आसपास रहा है. हालांकि, सीजन के शुरुआती मैच में डैनी वायट ने जिस तरह से प्रहार किया, उससे फैंस को उम्मीद होगी कि आज का मुकाबला हाई स्कोरिंग रहे.
IND-W vs PAK-W LIVE Score: हेड-टू-हेड रिकॉर्ड
टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत का पाकिस्तान के खिलाफ 'हेड-टू-हेड' रिकॉर्ड बेहतर रहा है, लेकिन पाकिस्तान को इससे आत्मविश्वास मिलेगा कि बड़े टूर्नामेंट्स में अक्सर अप्रत्याशित नतीजे देखने को मिलते हैं. दोनों देशों की महिला टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 13 मैच जीते, जबकि 3 मुकाबले पाकिस्तान के नाम रहे.
IND-W vs PAK-W LIVE Score: ऐसी हैं दोनों टीमें
भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिगेज, भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष, श्री चरणी, यास्तिका भाटिया, नंदिनी शर्मा, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह, क्रांति गौड़, श्रेयंका पाटिल, राधा यादव.
पाकिस्तान: फातिमा सना (कप्तान), गुल फिरोजा, आयशा जफर, इरम जावेद, एमान फातिमा, आलिया रियाज, नतालिया परवेज, सायरा जबीन, मुनीबा अली, तूबा हसन, रमीन शमीम, सादिया इकबाल, नाशरा संधू, डायना बेग, तस्मिया रुबाब.
IND-W vs PAK-W LIVE Score: आज महामुकाबला
नमस्कार स्वागत है आपका एनडीटीवी स्पोर्ट्स पर. आज सुपर संडे हैं. आज भारत-पाकिस्तान का मुकाबला है. बर्मिंघम में हरमनप्रीत कौर एंड कंपनी पाकिस्तान के खिलाफ अपने महिला टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करेगी.