विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2024

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

भारत और पाकिस्तान के बीच नासाउ काउंटी अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, न्यूयॉर्क में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

भारत बनाम पाकिस्तान लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
भारत बनाम पाकिस्तान लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक महंगे ओवर की समाप्ति| प्ले एंड मिस! ऑफ़ स्टम्प के बाहर की बॉल को एंगल बल्ले से खेलने गए| बल्ले का गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ| कोई रन नहीं मिलेगा| 81/3 भारत|

9.5 ओवर (1 रन) इस बार सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल किया| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

9.4 ओवर (4 रन) हैट्रिक चौका!!! शानदार फ्लिक शॉट| पन्त ऑन फायर!! अपनी टाइमिंग के सहारे गेंद को सीमा रेखा के पार भेज दिया| पैरों पर डाली गई गेंद को बड़ी खूबसूरती से कलाईयों के सहारे फ्लिक किया बाउंड्री की तरफ, गैप में गई गेंद सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

9.3 ओवर (4 रन) एक और चौका!! ओहोहो, पन्त यु ब्यूटी!! ये क्या कमाल का शॉट लगाया है| खुद भले ही क्रीज़ में गिरे हैं लेकिन गेंद को फाइन लेग बाउंड्री के पार भेजने में कामयाब हुए| पैरों की गेंद को पन्त इसी अंदाज़ में फ्लिक लगाते हैं|

9.2 ओवर (4 रन) चौका!!! चिप शॉट!!! पन्त ऑन फायर!! अपना शेप होल्ड किया और सीधा मिड ऑफ़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| लेंथ गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने यहाँ पर| गेंद कुछ टप्पों के बाद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

9.1 ओवर (0 रन) सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ पन्त ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| गेंदबाज़ ने उसे अपने फॉलो थ्रू में रोक दिया| रन का कोई मौका नहीं बन पायेगा|

8.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| इस बार मिड लॉन्ग ऑन की दिशा में गेंद को हीव किया| एक टप्पा खाकर फील्डर तक गई गेंद जहाँ से रन का मौका ही बन पाया| 68/3 भारत|

8.5 ओवर (2 रन) दो रन से यहाँ पर काम चलाया है| ऑफ़ स्टम्प के बाहर से गेंद को खींचकर मिड विकेट की ओर खेला शॉट जहाँ से दो रन मिले|

8.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

8.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें| रिवर्स स्वीप करने गए और बीट हुए|

8.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक करते हुए गैप से एक रन चुराया|

8.1 ओवर (1 रन) सिंगल से काम चलाया है| बल्लेबाज़ ने इस गेंद को लॉफ्ट किया और टीम के खाते में एक रन जोड़ा|

8.1 ओवर (1 रन) वाइड!!! ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद पर रिवर्स स्वीप शॉट लगाने गए और बीट हुए| अम्पायर ने उसे वाइड करार दिया है|

7.6 ओवर (4 रन) चौका! बाउंड्री के साथ स्काई ने खोला अपना खाता| ये तो गेंदबाज़ की बेईज्ज़ती जैसी बात हो गई| इस गेंद को बल्लेबाज़ ने सीधा उसी दिशा में मार दिया जहाँ से वो आई थी|

7.5 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! इस बार आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

7.4 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!! यु मिस आई हिट!! नसीम शाह के हाथ लगी दूसरी विकेट| भारत को लगा तीसरा झटका| 39 रनों की साझेदारी का हुआ अंत| 20 रन बनाकर अक्षर पटेल वापिस लौट गए हैं| इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए आगे आये| लेग साइड पर एक बड़ा शॉट लगाने गए| खुद से गेंद को काफी दूर कर बैठे| बल्ले को मिस करने के बाद सीधा मिडिल स्टम्प से जा टकराई ये गेंद और बूम| जोखिम लेकर खेल रहे थे अक्षर और इस बार अपना विकेट गंवा बैठे| 58/3 भारत|

7.3 ओवर (0 रन) सॉलिड डिफेन्स!! गुड लेंथ से अंदर आई गेंद| बल्लेबाज़ ने उसकी लाइन में आकर डिफेंड कर दिया| मिड ऑफ़ फील्डर की तरफ गई गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

7.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ गेंद!! इस बार बल्लेबाज़ द्वारा बैक फुट से पंच किया गया लेकिन तीस गज के घेरे के अंदर गेंद को फील्ड कर लिया गया|

7.1 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद, बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला, फील्डर गेंद पर आये लेकिन सिंगल से नहीं रोक पाए|

6.6 ओवर (4 रन) चौके के साथ हुई ओवर की समाप्ति!!! नज़ाकत भरा शॉट है ये!!! अकसर ऐसे शॉट लगाते हैं पटेल साहब| आगे आकर सीधा गेंदबाज़ के सर के ऊपर से उठाकर मारा लॉन्ग ऑफ़ बाउंड्री की तरफ| ओवरपिच गेंद थी जिसका पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने और गेंद गई सीमा रेखा के पार चार रनों के लिए|

6.5 ओवर (1 रन) सिंगल ही मिल पायेगा यहाँ पर| इस बार आगे आकर मिड ऑन की तरफ से खेलते हुए एक रन हासिल किया है|

6.5 ओवर (1 रन) वाइड!!! लेग स्टम्प के बाहर निकल गई टर्न होती हुई गेंद| एक अतिरिक्त रन मिला टीम को यहाँ पर|

6.4 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद यहाँ पर आई है| इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को फ्लिक किया लेकिन गैप नहीं हासिल कर सके|

6.3 ओवर (0 रन) डॉट गेंद!! लेग साइड की तरफ निकल रही थी गेंद| पन्त ने उसपर घुटना टिकाकर शॉट लगाने गए| पैड्स से लगकर कीपर के शरीर पर जाकर लगी है गेंद| कोई रन नहीं हुआ|

6.2 ओवर (1 रन) सिंगल!! इस बार रूम बनाकर बैक फुट से गेंद को पंच किया, गैप से एक रन मिल गया|

6.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्पिन गेंद! गुड लेंथ गेंद को बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर डिफेंड कर दिया, गेंदबाज़ ने खुद ही गेंद को फील्ड किया|

5.6 ओवर (0 रन) अरे वाह!!! पड़कर काँटा बदला गेंद ने और बल्लेबाज़ को चारो खाने चित कर दिया| बाहरी किनारे को छोड़ती हुई कीपर के दस्तानों में प्रस्थान कर गई गेंद|

5.5 ओवर (4 रन) एक और बार बाहरी किअनर और स्लिप फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद जहाँ से चौका मिला| जोखिम लगातार उठा रहे हैं पन्त और बार-बार किस्मत का साथ उन्हें मिल रहा है| इस बार आउट साइड एज लेकर स्लिप फील्डर के ऊपर से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई| इसी के साथ भारत का 50 रन बोर्ड पर लग गया है|

5.4 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे थर्ड मैन की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

5.3 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! स्विंग एंड मिस! काफी ज़ोर से बल्लेबाज़ ने अपना बल्ला घुमाया लेकिन गेंद से कोई संपर्क नहीं हुआ|

5.2 ओवर (3 रन) एक और कैच ड्रॉप!! दो गेंदों पर लगातार दो बार पन्त को जीवन दान मिला है| इस बार जड़ की गेंद पर हेलिकॉप्टर शॉट लगाने गए| बल्ले के आधे भाग को लगकर कवर्स की तरफ हवा में खिल गई गेंद| फील्डर उसके पीछे भागे| डाईव लगाकर कैच को पकड़ने गए लेकिन हाथों में आकर निकल गई गेंद और तीन रन का मौका बन गया|

5.1 ओवर (4 रन) आउट साइड एज और चौका!!! स्लिप फील्डर के हाथों के बीच से निकल गई गेंद और सीमा रेखा के पार चली गई चार रनों के लिए| बाल-बाल बचे पन्त| ऑफ़ स्टम्प लाइन के बाहर की गेंद को दूर से ड्राइव करने गए| आउट साइड एज लेकर फील्डर की उँगलियों को चूमती हुई निकल गई गेंद|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com