विज्ञापन
4 years ago

IND vs PAK Asia Cup 2022 Live Updates:  शनिवार से शुरू हुए एशिया कप में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मेगा मुकाबले में भारत बल्लेबाज पाकिस्तान से मिले 148 रनों का पीछा कर रहे हैं. और भारत ने विराट कोहली के रूप में तीसरा विकेट गंवा दिया है, जो 35 रन बनाकर आउट हुए. कोहली से पहले नवाज ने रोहित को भी लगभग इसी अंदाज में आउट किया. फिलहाल क्रीज पर सूर्यकुमार यादव और रवींद्र जडेजा हैं

LIVE SCORE BOARD

शनिवार से शुरू हुए एशिया कप में दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे मेगा मुकाबले में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने जीत के लिए 148 रनों का लक्ष्य रखा है. एक ऐसी पिच पर जहां 160-170 रन बनते रहे हैं, वहां भारतीय गेंदबाजों खासकर भुवनेश्वर कुमार और हार्दिक पांड्या ने उम्दा प्रदर्शन किया. हार्दिक के फेंके 15वें और पारी के 19वें ओवर में पाकिस्तान दो-दो विकेट गंवाए. इसका असर यह रहा कि पाकिस्तान ज्यादा आजादी नहीं ले सका. और उसकी पूरी पारी 19.5 ओवरों में 147 रनों पर  खत्म हो गयी. पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही, जब उसके स्टार बल्लेबाज और कप्तान बाबर आजम (10) को भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ही ओवर में पवेलियन भेज को भारत को जल्द ही पहला और बड़ा विकेट दिला दिया, तो फखर जमां को आवेश खान ने छठे ओवर में कार्तिक के हाथों लपकवा दिया. पाकिस्तान के विकेट नियमित अंतराल पर गिरते रहे. एक छोर पर विकेटकीपर मोहम्मद रिजवान (43 ) ने जरूर कुछ देर टिकने की हिम्मत दिखायी, लेकिन दूसरे छोर से उन्हें इफ्तिखार अहमद (28) को छोड़कर सहारा नहीं मिला, जो दूसरे सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे. टीम इंडिया के पेसरों ने स्लॉग ओवरों में अनुभवहीन पाक बल्लेबाजों के खिलाफ उम्दा गेंदबाजी की. भुवी ने चार, हार्दिक ने तीन और युवा अर्शदीप ने दो विकेट लिए. और नतीजा यह रहा कि पाकिस्तान वह स्कोर नहीं बना सका, जैसी उससे उम्मीद की जा रही थी.

भारतीय इलेवन में पंत की जगह दिनेश कार्तिक को जगह दी  है. पिछले टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) में भारत को पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया था. ऐसे में आज भारतीय टीम रोहित शर्मा की कप्तानी में उस करारी हार का बदला लेने मैदान पर उतरेगी. बता दें कि बतौर टी-20 कप्तान रोहित पाकिस्तान के खिलाफ पहला मैच खेलेंगे तो वहीं कोहली का यह मैच टी-20 इंटरनेशनल में 100वां मैच है. कोहली जहां भारत के लिए 100 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले रोहित शर्मा के बाद दूसरे भारतीय बनेंगे तो वहीं तीनों फॉर्मेट में 100 मैच खेलने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर बनेंगे. भारत की टीम जहां पूरे जोश में हैं तो वहीं पाकिस्तानी टीम टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारत से मिली जीत के सिलसिले को आगे बढ़ाना चाहेगी. मैच में खेल रहीं दोनों देशों की फाइनल इलेवन इस प्रकार हैं:

VIDEO: पंत को कार्तिक पर तरजीह देते हुए उन्हें इलेवन से बाहर रखा गया है. चैनल सब्स्क्राइब करें

भारत:  1. रोहित शर्मा (कप्तान) 2. केल राहुल (उप-कप्तान) 3. विराट कोहली 4. सूर्यकुमार यादव 5. हार्दिक पांड्या 6. दिनेश कार्तिक 7. रवींद्र जडेजा  8. भुवनेश्वर कुमार 9. आवेश खान 10. युजवेंद्र चहल 11. अर्शदीप सिंह

पाकिस्तान: 1. बाबर आजम (कप्तान) 2. मोहम्मद रिजवान (विकेटकीपर) 3. फखर जमां4. इफ्तिखार अहमद 5. खुशदिल शाह 6. आसिफ अली  7.  शादाब खान 8. मोहम्दम नवाज 9. नसीम शाह 10. हैरिस रऊफ 11. शाहनवाज दहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Pakistan, Mohammad Babar Azam, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com