विज्ञापन
3 years ago

India vs New Zealand Semi Final, World Cup 2023: भारत ने न्यूजीलैंड को आईसीसी वनडे विश्व कप  2023 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में 70 रनों से हराकर फाइनल में जगह बनाई है. भारत 12 साल बाद वनडे विश्व कप के फाइनल में पहुंचा है. भारत के लिए इस मैच में पहले विराट कोहली और श्रेयस अय्यर ने शतकीय पारी खेली, जबकि शुभमन गिल ने नाबाद 80 रन बनाए. जबकि मोहम्मद शमी ने सात विकेट हासिल किए. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 397 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की टीम 327 रन बना पाई. इस जीत के साथ ही भारत ने आईसीसी टूर्नामेंट में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिल रही हार के सिलसिले को भी तोड़ दिया है. मैच में भारत के लिए विराट कोहली ने ऐतिहासिक 50वां वनडे शतक लगाया. विराट कोहली ने इस शतक से साथ ही अंतरराष्ट्रीय वनडे में सबसे अधिक शतकों के मामले में सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ दिया है. वहीं मोहम्मद शमी ने अपने प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया है और वो भारत के लिए विश्व कप में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. (SCORECARD)

World Cup 2023: India vs New Zealand Semi Final  | IND vs NZ Semi Final, Straight from (Wankhede Stadium, Mumbai ):

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, New Zealand, ICC Cricket World Cup 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com