क्राइस्टचर्च में हो रहे भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा तो हैं, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है. टॉस के दौरान भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने साफ किया है कि वैभव सूर्यवंशी नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे. बता दें, ईशान किशन के पहले मुकाबले में चोटिल होने के चलते वैभव सूर्यवंशी का प्लेइंग इलेवन का दरवाजा खुला है.
वैभव ने भारत के लिए अभी तक 8 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेले हैं. इसके अलावा उन्होंने 11 फर्स्ट क्लास, 13 लिस्ट ए मुकाबले भी खेले हैं और इन सभी में वह बतौर ओपनर ही खेले हैं. वैभव कुल मिलाकर अभी तक 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं, जिसमें उन्होंने 214.83 की स्ट्राइक रेट से 1723 रन बनाए हैं. लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि वैभव ने ओपन नहीं किया हो. ऐसे में यह पहला मौका होगा, जब वैभव ओपनिंग करते नहीं दिखेंगे.
-
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर का यह फैसला हैरान करने वाला है, लेकिन इसके पीछे मजबूरी भी है. संजू सैमसन-अभिषेक शर्मा की जोड़ी लगातार धमाकेदार प्रदर्शन कर रही है और सीरीज के पहले मुकाबले में भी टीम इंडिया को रन चेज में उन्होंने धमाकेदार शुरूआत दिलाई थी.
न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीतने के बाद भारतीय कप्तान ने कहा,"हम पहले गेंदबाजी करेंगे. ओस भी एक कारण है. हमें रिकवर करने और थोड़ी नींद पूरी करने के लिए थोड़ा समय मिल गया है. मेरे हिसाब से सभी खिलाड़ी अच्छी स्थिति में हैं. कुछ खिलाड़ी, जिनमें मैं भी शामिल हूं, मैच के दिन ही अपनी ट्रेनिंग करते हैं. तो, हम अच्छी स्थिति में हैं. आक्रामकता बनाए रखना और पहले मैच में जो चीजें हमने अच्छे से की थीं, उन्हें दोहराना जरूरी है. इसके अलावा, हमें फील्ड पर एक्टिव रहना होगा और यह ध्यान रखना होगा कि सर्कल के अंदर कोई एक्स्ट्रा फील्डर न हो, खासकर आखिरी ओवर में. ईशान चोटिल हैं, इसलिए उनकी जगह वैभव आए हैं. मयंक की जगह प्रिंस आए हैं, जो कि बस एक टैक्टिकल बदलाव है. वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे."
इससे पहले पूर्व भारतीय ओपनर दिनेश कार्तिक ने भी वैभव को नंबर-3 पर आजमाने की सलाह दी थी. ईशान के बाहर होने की खबर पर अपने इंस्टा वीडियो पर बोलते हुए दिनेश कार्तिक ने कहा,"अगर ईशान किशन बाहर होते हैं, तो मुझे लगता है कि वैभव को मौका मिलना चाहिए. अब सवाल यह है कि वह किस नंबर पर बल्लेबाजी करेंगे? ओपनर्स ने तो बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. क्या वह तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं? मुझे बिल्कुल ऐसा लगता है. यह एक बड़ी चुनौती है, लेकिन उनके पास पावरप्ले के बाहर भी बल्लेबाजी करने का हुनर और टैलेंट है."
यह भी पढ़ें: INDA vs NZA: 113 पर ढेर हुए भारतीय 'सूरमा', पांच बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता, टेस्ट सीरीज से पहले बढ़ी टेंशन
यह भी पढ़ें: बोधना शिवानंदन ने रचा इतिहास, 11 साल की उम्र में बनीं इंटरनेशनल मास्टर, तोड़ा 38 साल का पुराना रिकॉर्ड
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं