भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है, जहां दोनों देशों के बीच अभी पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. इस दौरे के आखिरी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलेगी. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के समीकरण के लिहाज से दोनों टीमों के लिए यह सीरीज काफी अहम है. ऐसे में दोनों ही टीमों इस सीरीज से पहले तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेल रही हैं, जिसमें अंतरराष्ट्रीय सितारे हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि, इस सीरीज की जिस तरह से शुरुआत हुई है, उसने भारतीय फैंस को जरूर चिंता में डाल दिया है, क्योंकि पहले मैच के पहले ही दिन भारतीय बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ा गई. सितारे से सजी इंडिया ए सिर्फ 113 रनों पर ऑल-आउट हुई, जिसमें पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल पाए.
पांच बल्लेबाज नहीं खोल पाए खाता
बर्ट सटक्लिफ ओवल के मैदान पर हो रहे इस मैच में इंडिया ए की तरफ से केएल राहुल, साई सुदर्शन, वाशिंगटन सुंदर, आकाश दीप और मुकेश कुमार खाता भी नहीं खोल पाए. केएल राहुल ने पारी के दौरान 8 गेंदों का सामना किया और वो फ्रेजर शीट का शिकार बने. जबकि साइमन कीन ने सुदर्शन को अपना शिकार बनाया.
जैक गिब्सन ने सुंदर को पवेलियन की राह दिखाई. इसके बाद आखिरी के दो विकेट साइमन कीन ने ही निकाले. भारतीय टीम के लिए पहली पारी में सबसे बड़ी साझेदारी 10वें विकेट के लिए यश राठौड़ और मुकेश कुमार के बीच हुई. 32 रनों की इस साझेदारी में सभी रन यश ने बनाए.
-
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
यश ने बचाई लाज
भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज यश राठौड़ रहे, जिन्होंने 44 रनों की पारी खेली. अगर यश क्रीज पर संघर्ष न करते तो भारतीय टीम लाज भी नहीं बचा पाती और 100 के अंदर ही ऑल-आउट हो जाती. टीम इंडिया के लिए यश के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 32 और जायसवाल ने 17 रनों की पारी खेली.
यह भी पढ़ें: 13 साल की गोल्फर ओजस्विनी सारस्वत ने रचा इतिहास, विमेंस इंडियन ओपन में किया बड़ा कारनामा
यह भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी नंबर-3, संजू-अभिषेक ओपनर, गौतम गंभीर एंड कंपनी को मिली सलाह
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं