विज्ञापन

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी IN-वाशिंगटन सुंदर OUT? दूसरे मैच में इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया

वाशिंगटन सुंदर पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय में कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए थे, क्या भारतीय टीम उन्हें ड्रॉप करेगी? क्या आज वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू होगा

IND vs IRE: वैभव सूर्यवंशी IN-वाशिंगटन सुंदर OUT? दूसरे मैच में इन 11 धुरंधरों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया
India vs Ireland 2nd T20I Team India Predicted Playing XI

भारतीय क्रिकेट टीम जब सीरीज के दूसरे मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश जीत के साथ सीरीज बराबर करने पर होगी. टीम इंडिया 2024 से अभी तक कोई टी20 सीरीज नहीं हारी है और श्रेयस अय्यर एंड कंपनी इस सिलसिले को जारी रखना चाहेगी. दूसरी तरफ आयरलैंड है, जो सपना देख रही होगी और भारत के खिलाफ पहली बार टी20 सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. वहीं इस अहम मुकाबले में सबसे बड़ा सवाल टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन को लेकर होगा. पहले मुकाबले में वाशिंगटन सुंदर और प्रसिद्ध कृष्णा विलेन साबित हुए थे. क्या टीम मैनेजमेंट दूसरे मैच में उन्हें प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखाता है? वैभव सूर्यवंशी को अपने डेब्यू का इंतजार है, क्या आज वह अपना डेब्यू करेंगे? इन सवालों पर आज नजरें होंगी. 

भारत का टी20 अंतरराष्ट्रीय में लगातार 12 सीरीज़ या टूर्नामेंट जीतने का शानदार सिलसिला शुक्रवार को टूट गया है. लेकिन रविवार को भारतीय टीम बिना हारे लगातार 16 सीरीज़ या टूर्नामेंट खेलने के रिकॉर्ड को बचाना चाहेगी.  दोनों टी20 के बीच सिर्फ एक दिन का समय था, लेकिन फिर भी शानिवार को ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन बुलाया गया था.

कैसी रहेगी पिच

आज का मुकाबला भी उसी पिच पर खेला जाना है. ऐसे में पिच के थोड़ी धीमी होने की उम्मीद है. साथ ही पिच पर अतिरिक्त बाउंस मिलेगा. मौसम अच्छा रहेगा, ऐसे में आज हमें एक और हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है.

सुंदर-प्रसिद्ध होंगे बाहर?

सबसे अहम सवाल जिसका जवाब टीम मैनेजमेंट को तलाशना है कि क्या सुंदर और प्रसिद्ध को मौका दिया जाएगा? पहले टी20 में टीम को सबसे अधिक नुकसान वॉशिंगटन सुंदर के एक ओवर में 19 रन और प्रसिद्ध कृष्णा के चार ओवरों में 57 रन लुटाने से हुआ. कृष्णा ने पारी के 17वें ओवर में 27 रन दिए. सवाल होता है कि क्या सुंदर की जगह सुर्यांश शेडगे आ सकते हैं और प्रसिद्ध की जगह प्रिंस यादव? टीम मैनेजमेंट एक हार के बाद शायद ही प्लेइंग इलेवन बदले.  

वैभव को मिलेगा मौका?

इस सवाल का जवाब पूरे देश जानना चाहता है, क्या आज वैभव को डेब्यू का मौका दिया जाएगा. सूर्यवंशी को अपने मौके के लिए अभी इंतजार करना पड़ सकता है. अगर सुंदर ने प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह गंवाई तो क्या सूर्यांश के बजाए वैभव को मौका मिलेगा? टीम मैनेजमेंट इस विकल्प की तरफ भी देख सकता है, क्योंकि पहले मैच में बल्लेबाजी बुरी तरह लड़खड़ाई थी. संजू से लेकर ईशान, अय्यर सब संघर्ष करते नजर आए थे. 

कहां देख पाएंगे लाइव

यह मुकाबला साम 6 बजे शुरू होगा. मैच का लाइव टेलिकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि सोनी लिव ऐप पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

दोनों टीमों की संभावित इलेवन

भारत: संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, वाशिंगटन सुंदर/सूर्यांश शेडगे, शिवम दूबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा/प्रिंस यादव.

आयरलैंड:  टिम टेक्टर, रॉस अडायर, हैरी टेक्टर, लोरकन टकर (कप्तान, विकेटकीपर), बेन कैलिट्ज़, गैरेथ डेलाने, जॉर्ज डॉकरेल, मैथ्यू हम्फ्रीज़, मैट होलार्ड, लियाम मैकार्थी,  जय मूंद्रा.

यह भी पढ़ें: अभी अमेरिका में ही रुकेगा ईरान, फ़ीफ़ा वर्ल्ड कप में बड़े उलटफेर - पूर्व चैंपियन OUT तो पहली बार खेल रही टीम नॉकआउट में

यह भी पढ़ें: भारत के लिए सबसे तेज़ी से 1000 T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी, शिवम दुबे ने रचा इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Ireland, Cricket, Vaibhav Sooryavanshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com