IND vs ENG, T20I KEY BATTLES: आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाने के बाद अब भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ एक नया अध्याय शुरू करेगी. बुधवार को टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ 5 मुकाबलों की टी20 सीरीज खेलेगी. पहला मुकाबला चेस्टर-ले-स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से खेला जाएगा. इस मैच में सबकी नजर वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी कि क्या इस 15 साल के खिलाड़ी के डेब्यू हो पाएगा या नहीं. आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद 'अय्यर एंड कंपनी' के सामने कई सवाल हैं. यह दुनिया की सबसे मजबूत टी20 टीमों में से एक के खिलाफ खुद को फिर से साबित करने का मौका भी है. इस सीरीज में कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिलेगी जो अपने खेल से मैच को पूरी तरह से बदल सकते हैं. ऐसे में जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिनका परफॉर्मेंस इस सीरीज का परिणाम निर्धारित करेगा.
अभिषेक शर्मा Vs जोफ्रा ऑर्चर
भले ही अभिषेक शर्मा का वर्ल्ड कप बहुत अच्छा न रहा हो, फिर भी वे दुनिया के नंबर 1 टी-20 बल्लेबाज हैं. वे ओपनिंग करते हुए जबरदस्त बैटिंग करते हैं और उनका 192 का स्ट्राइक रेट T20I के इतिहास में सबसे ज़्यादा है. आईपीएल 2026 में अभिषेक जबरदस्त फॉर्म में थे और उन्होंने 204 के स्ट्राइक रेट से कुल 563 रन बनाए थे. पिछले साल मुंबई में इंग्लैंड के ख़िलाफ 37 गेंदों में लगाया गया उनका शानदार शतक, टी-2- क्रिकेट में किसी भारतीय की ओर से लगाया गया दूसरा सबसे तेज़ शतक है. हाल ही में आयरलैंड के खिलाफ पहले मैच में भी अभिषेक ने 20 गेंद पर 49 रन की पारी खेली थी. इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में जोफ्रा ऑर्चर के साथ अभिषेक का सामना काफी रोमांचक होगा. जोफ्रा आर्चर ने हाल ही में आईपीएल में शानदार फॉर्म में थे और उन्होंने 16 मैचों में 25 विकेट लिए. नई गेंद के साथ उनका प्रदर्शन खास तौर पर जबरदस्त रहा और यहीं पर वे भारत के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. आर्चर की तेज गति और अतिरिक्त उछाल पैदा करने की क्षमता रखते हैं जिससे भारतीय टॉप-ऑर्डर के लिए चुनौती पेश करेगी.
फिल साल्ट Vs अर्शदीप सिंह
फिल साल्ट और अर्शदीप सिंह के बीच का मुकाबला खास तौर पर अहम लग रहा है. इंग्लैंड नहीं चाहेगा कि शुरुआती 3 ओवर हालात को समझने में ही निकल जाएं. वहीं, भारत नहीं चाहेगा कि फिल साल्ट क्रीज पर ज्यादा समय कर बने रहें. साल्ट एक ऐसे बल्लेबाज हैं जो अपनी बल्लेबाजी से मैच को बदल सकते हैं. शुरुआती एक ओवर ही दोनों टीमों की रणनीति को बदल सकता है. ऐसे में दोनों खिलाड़ियों के बीच काफी रोमांचक होने की उम्मीद है.
जोस बटलर Vs वरुण चक्रवर्ती
बटलर का अनुभव ऐसे गेंदबाज के सामने है जो अपनी गेंदों की लंबाई और रफ़्तार में मामूली बदलाव करके उन्हें फंसा सकता है. वरुण चक्रवर्ती टी20 क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक हैं. ऐसे में बटलर और चक्रवर्ती के बीच मुकाबला काफी दिलचस्प होगा.
हैरी ब्रूक Vs रवि बिश्नोई
हैरी ब्रूक को स्क्वायर और स्ट्रेट शॉट खेलना पसंद है.फिर भी, रवि बिश्नोई अपनी गेंदों से बल्लेबाजों को जल्दी शॉट खेलने पर मजबूर कर सकते हैं, जिससे गलत शॉट लग सकते हैं. दोनों के बीच इस सीरीज में कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है.
संजू सैमसन Vs आदिल राशिद
सैमसन स्पिन के खिलाफ हावी रहने की कला जानते हैं, हालांकि, आदिल राशिद की अलग-अलग तरह की गेंदें उन्हें इंग्लैंड का सबसे अच्छा मिडिल-ओवर विकेट-टेकर बनाती हैं. ऐसे में सैमसन यदि ज्याद समय तक क्रीज पर बने रहे तो आदिल रशीद के साथ उनका मुकाबला काफी दिलचस्प होगा.
शिवम दुबे Vs सैम करन
दुबे पारी के आखिर में बाउंड्री लगाने की कोशिश करते हैं, जबकि करन की धीमी गेंदें और अलग-अलग एंगल उन्हें रिस्क लेने पर मजबूर कर सकते हैं. डेथ ओवरों में सैम कुरेन काफी प्रभावी रहते हैं. ऐसे में इस टी-20 सीरीज में शिवम दुबे और सैम कुरेन का परफॉर्मेंस काफी रोमांचक होगा.
जैकब बेथेल पर रहेगी नजर
जैकब बेथेल का T20I में स्ट्राइक रेट 150 है और वे इंग्लैंड के मिडिल ऑर्डर में अहम भूमिका निभाएंगे, उन्होंने इस साल की शुरुआत में मुंबई में भारत के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में सिर्फ 48 गेंदों पर शानदार 105 रन बनाए , उन्होंने सबसे बड़े मंच पर तब बेहतरीन प्रदर्शन किया जब ज़्यादातर खिलाड़ी नाकाम रहे थे. ऐसे में इंग्लैंड के लिए जैकब बेथेल काफी अहम रहने वाले हैं.
ये भी पढ़ें- India Playing XI: इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी-20 में वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू? श्रेयस अय्यर ने बताया
ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण
ये भी पढ़ें- इंग्लैंड दौरा करेगा तय रोहित शर्मा 2027 वर्ल्ड कप खेलेंगे या नहीं? सुनील गावस्कर का बड़ा बयान
ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं