विज्ञापन

Royal Enfield Continental GT 650 की धांसू एंट्री, 3.58 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत, जानें क्या बदला

Royal Enfield Continental GT 650 अपडेटेड वर्जन भारत में 3.58 लाख रुपये से लॉन्च हुई. बाइक में नए LED इंडिकेटर्स और USB Type-C पोर्ट मिला है.

Royal Enfield Continental GT 650 की धांसू एंट्री, 3.58 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत, जानें क्या बदला

Royal Enfield का बाइक्स को लेकर भारत में काफी दीवानगी हैं. अब कंपनी ने भारत में अपडेटेड Royal Enfield Continental GT 650 को लॉन्च किया है. Royal Enfield ने इसमें मामूली डिजाइन और फीचर बदलाव किए हैं, जबकि बाइक के इंजन और बाकी मुख्य मैकेनिकल पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है. नई Continental GT 650 की कीमत 3.58 लाख रुपये से शुरू होकर 3.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है.

चार कलर में उपलब्ध होगी Continental GT 650

अपडेटेड Continental GT 650 को चार कलर ऑप्शन में पेश किया गया है. Rocker Red वैरिएंट की कीमत 3.58 लाख रुपये है. इसमें अब ब्लैक फिनिश वाला इंजन, एग्जॉस्ट और कास्ट-अलॉय व्हील्स मिलते हैं. British Racing Green की कीमत भी 3.58 लाख रुपये है. इसमें पॉलिश्ड इंजन और स्पोक व्हील्स दिए गए हैं.

Apex Grey वैरिएंट की कीमत 3.81 लाख रुपये है. इसमें ब्लैक फिनिश वाला इंजन और कास्ट-अलॉय व्हील्स मिलते हैं. वहीं Mr Clean सबसे महंगा वैरिएंट है, जिसकी कीमत 3.88 लाख रुपये है. इसमें पॉलिश्ड इंजन और स्पोक व्हील्स दिए गए हैं. आपको बता ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

नए LED इंडिकेटर्स और USB Type-C पोर्ट

2026 Continental GT 650 में ब्लैक-पेंटेड इंस्ट्रूमेंट काउल दिया गया है. इसके अलावा बाइक में नए LED इंडिकेटर्स भी जोड़े गए हैं. सबसे उपयोगी बदलावों में USB Type-C फास्ट चार्जिंग पोर्ट शामिल है. इसकी मदद से राइडर सफर के दौरान स्मार्टफोन और दूसरे डिवाइस चार्ज कर सकता है.

Rocker Red वैरिएंट में अब ब्लैक फिनिश वाला इंजन, एग्जॉस्ट और कास्ट-अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. पहले यह सेटअप सिर्फ Apex Grey रंग के साथ मिलता था. इस बदलाव के बाद British Racing Green और Mr Clean ही ऐसे वैरिएंट हैं, जिनमें स्पोक व्हील्स और पॉलिश्ड इंजन फिनिश जारी है.

इंजन में कोई बदलाव नहीं

नई Continental GT 650 में सबसे अहम बात यह है कि इसके मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बाइक में पहले की तरह 648cc का एयर और ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है. यह इंजन 47hp की पावर और 52.3Nm का टॉर्क पैदा करता है. इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है, जिसके जरिए पावर पिछले पहिए तक पहुंचती है.

इसलिए नई बाइक के अपडेट मुख्य रूप से डिजाइन और फीचर्स तक सीमित हैं. इसके इंजन की परफॉर्मेंस और राइडिंग कैरेक्टर में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है.

Continental GT 650 Royal Enfield की लाइनअप में एक अलग पहचान रखती है. ये क्लासिक कैफे रेसर डिजाइन को आधुनिक विश्वसनीयता के साथ जोड़ती है.

ये भी पढ़ें- Mahindra का नया चीता Scorpio Lifestyler पेश, V-Cross और Hilux को मिलेगी कड़ी टक्कर, कीमत बेहद कम

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Royal Enfield Continental GT 650, Royal Enfield Continental GT 650 BS6, Royal Enfield Continental GT 650 India Ride Review, Royal Enfield Continental GT 650 Prices, Royal Enfield Continental GT 650 Specs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com