विज्ञापन
This Article is From Jan 23, 2021

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले दो टेस्ट मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे, BCCI ने लिया फैसला

India vs England 2021: कोरोना के खतरे को देखते हुए टेस्ट सीरीज के पहले दो मैच खाली स्टेडियम में होंगे, बीसीसीआई ने इस बारे में योजना बनाई है. पहला टेस्ट मैच 5 फऱवरी को खेला जाने वाला है. सीरीज के पहले दो मैच चेन्नई में ही होंगे.

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले दो टेस्ट मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे, BCCI ने लिया फैसला
भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले पहले दो टेस्ट मैच खाली स्टेडियम में खेले जाएंगे, BCCI ने लिया फैसला

'भारत और इंग्लैंड (India Vs England) के बीच आगामी सीरीज के दो टेस्ट एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जायेंगे. मेजबान संघ टीएनसीए के एक शीर्ष अधिकारी ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. तमिलनाडु क्रिकेट संघ (TNCA) के सचिव आर एस रामास्वामी के अनुसार दो टेस्ट मैच कोविड-19 (COVID-19) हालातों को देखते हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के निर्देश के मुताबिक दर्शकों के बिना खेले जायेंगे. उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हां, वायरस से उत्पन्न हालात को देखते हुए बचाव के उपाय के तहत दर्शकों को दो टेस्ट मैचों में स्टेडियम में जाने की अनुमति नहीं दी जायेगी.''

इस वजह से कोच शास्त्री ने मोहम्मद सिराज को ऑस्ट्रेलिया दौरे की देन करार दिया

साथ ही 20 जनवरी की तारीख को एक सर्कुलर टीएनसीए सदस्यों को भेजा गया है जिसमें कहा गया है कि मैचों को दर्शकों के बिना खेलने का फैसला बीसीसीआई के साथ लिया गया है. सर्कुलर के अनुसार, ‘‘कोविड-19 महामारी की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बीसीसीआई ने भारत-इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला के दौरान खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने का फैसला किया है. '' इसके मुताबिक, ‘‘बीसीसीआई निर्देश के अनुसार एहतियाती कदम के तौर पर पहले दो टेस्ट मैच पांच से 17 फरवरी के बीच एम ए चिदम्बरम स्टेडियम में दर्शकों के बिना खेले जायेंगे. ''

Ind vs Eng: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्ट के लिए किया टीम का ऐलान, सितारों की वापसी

टीमों के 27 जनवरी तक चेन्नई पहुंचने की उम्मीद है जिसके बाद बायो-बबल में प्रवेश करने से पहले कोविड-19 परीक्षण कराना होगा. केंद्र सरकार ने हाल में घोषणा की थी कि आउटडोर खेल गतिविधियां मानक परिचालन प्रक्रिया का पालन करते हुए 50 प्रतिशत दर्शकों के साथ करायी जा सकती हैं. पहला टेस्ट मैच पांच फरवरी से शुरू होगा. भारत और इंग्लैंड के बीच 4 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. 

VIDEO: ​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com