भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला धर्मशाला में 7 मार्च से खेला जाना है और इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बदलाव तय है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस मुकाबले के लिए केएल राहुल बाहर हो गए हैं और ऐसे में देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू का मौका दिया जाएगा. केएल राहुल को लेकर खबर है कि वो लंदन में अपनी दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द का इलाज करा रहे हैं और उनके इस मुकाबले से पहले पूरी तरह से फिट होने की संभावना काफी कम है. वहीं रजत राटीदार, जिन्हें केएल राहुल की जगह मौका दिया गया था, वो इस सीरीज के आखिरी मुकाबले के लिए प्लेइंग इलेवन से बाहर हो सकते हैं. बता दें, रजत पाटीदार ने भी इसी सीरीज से ही अपना डेब्यू किया था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगर केएल राहुल इस सप्तांहत तक फिट नहीं होते हैं तो देवदत्त पडिक्कल 7 मार्च से शुरू होने वाले टेस्ट मैच में डेब्यू कर सकते हैं. केएल राहुल दाहिने क्वाड्रिसेप्स में दर्द की शिकायत के बाद सीरीज का पहला मैच खेलने के बाद से बाहर हैं. केएल राहुल अभी लंदन में हैं और बीते साल जिस डॉक्टर ने उनकी क्वाड्रिसेप्स की सर्जरी की थी, उससे कंसल्ट कर रहे हैं. धर्मशाला टेस्ट के लिए केएल राहुल के फिट होने के लिए डेडलाइन 2 मार्च है. लेकिन उनके इससे पहले फिट होने की उम्मीद नहीं है और ऐसे में सीरीज के आखिरी टेस्ट से बाहर हो गए हैं. बता दें, भारतीय खिलाड़ी रांची टेस्ट के बाद ब्रेक पर हैं और सभी खिलाड़ी शानिवार को चंडिगढ़ पहुंचेंगे.
विराट कोहली ने निजी कारणों से इस सीरीज के शुरुआती मैचों से नाम वापस ले लिया था. इसके बाद टीम मैनेजमेंट और सेलेक्टर्स की नंबर-4 पर बल्लेबाजी के लिए केएल राहुल पहली पंसद थे. लेकिन सीरीज के पहले मैच के बाद वो बाहर हो गए और इसके बाद मैनेजमेंट ने रजत पाटीदार पर भरोसा जताया. रजत पाटीदार इस मौके को भुनाने में सफल नहीं हो पाए और सीरीज में अभी तक फ्लॉप साबित हुए हैं. पाटीदार सीरीज में अभी तक 32, 9, 5, 0, 17 और 0 रन बना पाए हैं. स्पिनर्स के खिलाफ उनका आउट होना भी उनके खिलाफ गया है.
मध्यप्रदेश ने रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जगह बनाई है और उसका मुकाबला विदर्भ के खिलाफ होना है. यह मैच शानिवार से शुरू होगा. रिपोर्ट की मानें तो सेलेक्टर्स चाहते थे कि रजत अपनी टीम के लिए महत्वपूर्ण मैच में खेलें और इसके लिए उन्हें टीम से रिलीज करने पर विचार किया जा रहा था, लेकिन केएल राहुल अनफिट हैं, ऐसे में उनको टीम से रिलीज करना संभव नजर नहीं आ रहा है.
बीसीसीआई के एक सूत्र ने बताया,"पडिक्कल धर्मशाला में अपना डेब्यू करेंगे. केएल राहुल अनुपलब्ध हैं और टीम मैनेजमेंट आईपीएल की शुरुआत से पहले पडिक्कल को आजमाना चाहते हैं." बता दें, देवदत्त पडिक्कल ने बीते कुछ समय में घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया है. देवदत्त पडिक्क ने कर्नाटक के लिए खेलते हुए मौजूदा रणजी सीजन में तीन शतक जड़े हैं. जबकि बीते छह फर्स्ट क्लास मैचों में उन्होंने चार शतक ठोके हैं. देवदत्त पडिक्कल ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ एक शतक और एक अर्द्धशतक जड़ा था.
यह भी पढ़ें: "यदि हार्दिक जैसे खिलाड़ी को..." , BCCI की कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट को लेकर इरफान पठान ने उठाया ये बड़ा सवाल
यह भी पढ़ें: धर्मशाला टेस्ट में 112 साल पुराना टेस्ट रिकॉर्ड तोड़ने उतरेगी टीम इंडिया, ऐसा करते ही मचा देगी खलबली
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं