विज्ञापन

IND W vs BAN W: सेमीफाइनल के लिए बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत जरूरी, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव

भारतीय महिला टीम को अगर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल की उम्मीदों को जिंदा रखना है तो उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ हर हाल में बड़ी जीत चाहिए होगी.

IND W vs BAN W: सेमीफाइनल के लिए बांग्लादेश के खिलाफ बड़ी जीत जरूरी, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच, कहां देख पाएंगे लाइव
India vs Bangladesh Womens T20 World Cup 2026

मध्य क्रम के बल्लेबाजों की नाकामी और खराब फील्डिंग के कारण महिला टी20 विश्व कप में भारत का अभियान खतरे में पड़ गया है और ऐसे में बृहस्पतिवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले मैच में वह इन कमजोरियों को दूर करने के लिए बेताब होगा. भारत ने 12 टीमों के इस टूर्नामेंट में अपने शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों की फॉर्म की चिंता के साथ उतरा था लेकिन स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने काफी हद तक उन आशंकाओं को दूर कर दिया है.

मध्यक्रम ने बढ़ाई चिंता

मंधाना ने तीन मैच में 159 रन बनाए हैं, जबकि शेफाली ने 92 रन का योगदान दिया है. दोनों बल्लेबाजों का स्ट्राइक रेट 154 से अधिक है. लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाज अच्छी शुरुआत का फायदा उठाने में नाकाम रहे हैं जो टीम के लिए नई चिंता बन गई है. कप्तान हरमनप्रीत कौर (स्ट्राइक रेट 109.09), जेमिमा रोड्रिग्स (94.11) और यस्तिका भाटिया (105.88) अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं. उनके तेजी से रन बनाने में नाकाम होने के कारण ऋचा घोष और दीप्ति शर्मा पर तेजी से रन बनाने का दबाव बढ़ जाता है.

हरमनप्रीत और जेमिमा दोनों ने तीन-तीन मैच खेले हैं और दोनों ने मिलकर सिर्फ 11 चौके लगाए हैं. उन्होंने अब तक एक भी छक्का नहीं लगाया है. वहीं यस्तिका ने दो पारियों में सिर्फ तीन चौके लगाए हैं. ऋचा (स्ट्राइक रेट 176.92) और दीप्ति (159.37) ने अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन कम गेंद रहने के कारण दोनों पर दबाव बढ़ जाता है.

सेमीफाइनल का समीकरण

भारत के अब तीन मैच में चार अंक हैं और उसका नेट रन रेट 2.511 है. उसने पाकिस्तान को 64 रन से और नीदरलैंड को 95 रन से हराया था लेकिन वह दक्षिण अफ्रीका से छह विकेट से हार गया था. ऑस्ट्रेलिया ने लगातार चार जीत हासिल करके ग्रुप ए में शीर्ष स्थान पर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। उसके आठ अंक हैं और उसका नेट रन रेट 4.724 है. प्रत्येक ग्रुप से शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी. भारत ऐसी स्थिति में नहीं रहना चाहेगा जहां दक्षिण अफ्रीका (चार अंक, नेट रन रेट माइनस 0.546) दूसरे स्थान के लिए उसे चुनौती दे.

खराब फील्डिंग बनी सिरदर्द

भारत की फील्डिंग भी अभी तक अच्छी नहीं रही है. टीम की सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक राधा यादव ने काप के दो आसान कैच छोड़े जो बहुत महंगे साबित हुए. टूर्नामेंट अब निर्णायक चरण में पहुंच गया है और अब किसी भी तरह की गलती काफी महंगी साबित हो सकती है. बांग्लादेश से भिड़ने के बाद भारत का सामना शानदार फॉर्म में चल रहे ऑस्ट्रेलिया से होगा.

कब और कहां देख पाएंगे मैच

भारत-बांग्लादेश के बीच यह मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. जबकि मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा. यह मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव टेलिकास्ट होगा, जबकि जियोहॉटस्टार पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग होगी.

ऐसी हैं दोनों टीमें

भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, ऋचा घोष (विकेटकीपर), शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, प्रेमा रावत, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, राधा यादव, नंदिनी शर्मा, श्री चरणी.

बांग्लादेश: निगार सुल्ताना (कप्तान एवं विकेटकीपर), नाहिदा अख्तर (उपकप्तान), दिलारा अख्तर (विकेटकीपर), जुएरिया फिरदौस (विकेटकीपर), शोभना मोस्तरी, तेज नेहर, शर्मिन अख्तर, राबेया खान, रितु मोनी, शोर्ना अख्तर, फाहिमा खातून, फरिहा त्रिस्ना, मारुफा अख्तर, संजीदा अख्तर मेघला, सुल्ताना खातून.

यह भी पढ़ें: Women T20 World Cup: बांग्लादेश के खिलाफ जीत भी भारत को नहीं दिलाएगी सेमीफाइनल का टिकट, ऐसा है समीकरण

यह भी पढ़ें: फुटबॉल इतिहास के 10 जबरदस्त गोल, ड्रिब्लिंग का दिखा जादू, गोलकीपर-डिफेंडर को आएगी शर्म

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Women, ICC Women's T20 World Cup 2026, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com