विज्ञापन
This Article is From Nov 07, 2019

India vs Bangladesh: राजकोट टी20 मैच में बारिश बन सकती है 'विलेन', जानिए मौसम विभाग का अनुमान..

India vs Bangladesh: राजकोट टी20 मैच में बारिश बन सकती है 'विलेन', जानिए मौसम विभाग का अनुमान..
India vs Bangladesh: भारतीय टीम सीरीज में 0-1 से पिछड़ रही है
  • सीरीज का पहला टी20 हार चुकी है टीम इंडिया
  • चक्रवाती तूफान 'महा' बन सकता है मैच के दौरान खतरा
  • इसके असर के कारण चल सकती हवाएं, हो सकती है बारिश
राजकोट:

India vs Bangladesh : बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में भारतीय टीम पर हार का खतरा मंडरा रहा है. सीरीज का दूसरा टी20 मैच ( India vs Bangladesh ) गुरुवार (7 नवंबर) को शाम सात बजे से खेला जाएगा. सीरीज के अंतर्गत दिल्ली में हुआ पहला मुकाबला मेहमान बांग्लादेशी टीम ने 7 विकेट से जीता था और महमुदुल्लाह की टीम इस समय 1-0 की बढ़त बनाए हुए है. रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम (Team India) यदि आज का मैच हारी तो सीरीज गंवा देगी. आज हारने की स्थिति में टीम इंडिया सीरीज में 0-2 से पिछड़ जाएगी और 10 नवंबर को होने वाला तीसरा टी20 मैच औपचारिकता ही रह जाएगा. इस लिहाज से टीम इंडिया के लिए आज का मैच 'करो या मरो' की तरह होगा और रोहित ब्रिगेड को जीत के इरादे से मैदान में उतरना होगा. वैसे आज के मैच पर  चक्रवाती तूफान 'महा' (Cyclone Maha) का खतरा मंडरा रहा है (Maha Threat for 2nd T20).दूसरे शब्दों में कहें तो मौसम दूसरे टी20 मैच को जीतकर बराबरी के टीम इंडिया के अभियान में बाधा बन सकता है.

Nirdesh Baisoya की Kumble जैसी उपलब्धि, विजय मर्चेंट ट्रॉफी मैच में हासिल किए 'परफेक्ट 10'

मौसम विभाग (Meteorological Department) की रिपोर्ट के अनुसार, गुरुवार शाम राजकोट शहर ( India vs Bangladesh) में आसमान पर बदल छाए रहेंगे और आद्रता (Humidity) 69 फीसदी के आसपास रहने की संभावना है. ऐसे में बारिश आने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. इस दौरान पांच किमी/प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है. इस समय अरब सागर पर केंद्रित चक्रवाती तूफान 'महा' गुरुवार दोपहर तक गुजरात तट को पार करने की संभावना है. तूफान के प्रभाव से भारी अथवा बहुत भारी बारिश हो सकती है. राजकोट में भी बारिश की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता.

पहले मैच में हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने स्वीकार किया था कि भारतीय टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई और डीआरएस पर कुछ गलत फैसलों ने भी इस हार में भूमिका निभाई. दिल्ली के मैच में हरफनमौला शिवम दुबे ने डेब्यू किया था, हालांकि वे गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों में ही अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर सके थे. दूसरे टी20 मैच में यह देखना होगा कि टीम प्रबंधन दुबे को एक और मौका देता है या विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को अंतिम एकादश में शामिल करता है. कर्नाटक के बल्लेबाज मनीष पांडे को भी प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है.

दोनों टीमें इन खिलाड़ियों में से चुनी जाएंगी..
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), खलील अहमद, युजवेंद्र चहल, दीपक चाहर, राहुल चाहर, शिखर धवन, शिवम दुबे, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, क्रुणाल पंड्या, ऋषभ पंत, लोकेश राहुल, संजू सैमसन, वाशिंगटन सुंदर और शारदुल ठाकुर.
 बांग्लादेश: महमूदुल्लाह रियाद (कप्तान), ताईजुल इस्लाम, मोहम्मद मिथुन, लिटन दास, सौम्य सरकार, नईम शेख, मुशफिकुर रहीम, आफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन सेकत, अमीनुल इस्लाम बिप्लब, अराफात सनी, अबू हिदेर, अल अमीन हुसैन, मुस्तफिजुर रहमान और शफीउल इस्लाम.

वीडियो: सौरव गांगुली ने बीसीसीआई का अध्यक्ष पद संभाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, India Vs Bangladesh 2019/20, India Vs Bangladesh 11/07/2019 Inba11072019190930, India, Rohit Gurunath Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com