विज्ञापन
3 years ago

IND vs AUS, 3rd T20I: ग्लेन मैक्सवेल की नाबाद शतकीय पारी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने भारत को पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में 5 विकेट से हरा दिया. गुवाहाटी के बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में हुए इस मैच में भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऋतुराज गायकवाड़ की पारी के दम पर 222 रन बनाए और ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 223 रनों का लक्ष्य दिया. इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल की 48 गेंदों में 104 रनों की पारी के दम पर मैच 5 विकेट से अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया के लिए ग्लेन मैक्सवेल के अलावा कप्तान मैथ्यू वेड ने 28,  सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने 35 रनों की पारी खेली. भारत के लिए रवि बिश्नोई ने 2 विकेट हासिल किए. वहीं भारत के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों पर नाबाद 123 रन बनाए. जबकि सूर्यकुमार यादव ने 39 रन बनाए तो तिलक वर्मा ने नाबाद 31 रनों की पारी खेली. ऑस्ट्रेलिया इस जीत के साथ ही सीरीज में बनी हुई है. भारत सीरीज में 2-1 से आगे है. (Scorecard)

India Vs Australia, 3rd T20I | IND vs AUS Match, Straight from (Barsapara Cricket Stadium, Guwahati):

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Australia, India Vs Australia T20I Series 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com