विज्ञापन
3 years ago

India vs Australia 4th Test match day 3: अहमदाबाद टेस्ट मैच में तीसरे दिन के खेल खत्म होने पर भारत ने 3 विकेट पर 289 रन बना लिए हैं. कोहली 59 रन और जडेजा 16 रन बनाकर नाबाद हैं. भारत की ओर से शुभमन गिल ने 128 रन की पारी खेली तो वहीं पुजारा ने 42 रन बनाए हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हुए. इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैथ्यू कुह्नमैन, टॉड मर्फी और नाथन लियोन को 1-1 विकेट मिला है. भारतीय टीम अभी भी ऑस्ट्रेलिया से 191 रन पीछे हैं. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 का विशाल स्कोर खड़ा किया है. ऑस्ट्रेलिया की ओर से उस्मान ख्वाजा ने 180 रन की पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया था. ख्वाजा के अलावा ग्रीन ने 114 रन की पारी खेली थी. भारत की ओर से ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी के दौरान अश्विन ने 6 विकेट चटकाए थे. 

 भारत Vs ऑस्ट्रेलिया, चौथा टेस्ट मैच, तीसरा दिन स्कोरकार्ड

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (c), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, श्रीकर भरत (w), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, मोहम्मद शमी, उमेश यादव

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): ट्रैविस हेड, उस्मान ख्वाजा, मारनस लाबुस्चगने, स्टीवन स्मिथ (c), पीटर हैंड्सकॉम्ब, कैमरन ग्रीन, एलेक्स केरी (w), मिशेल स्टार्क, टॉड मर्फी, मैथ्यू कुह्नमैन, नाथन लियोन

Here are the Scorecard of Day 3 of the 4th Test match between India and Australia, straight from Narendra Modi Stadium, Ahmedabad

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
India, Australia, India Vs Australia 2023, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com