विज्ञापन
This Article is From Mar 21, 2014

धोनी की वापसी से भारत की संभावना बढ़ी है : सुनील गावस्कर

धोनी की वापसी से भारत की संभावना बढ़ी है : सुनील गावस्कर
नई दिल्ली:

पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने बांग्लादेश में चल रहे टी-20 वर्ल्ड कप में भारत को खिताब का प्रबल दावेदार करार दिया और कहा कि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की वापसी से टीम की संभावना बढ़ गई है।

धोनी चोट के कारण एशिया कप में नहीं खेल पाए थे और गावस्कर ने कहा कि धोनी की वापसी से टीम का भाग्य बदलेगा, जो शुक्रवार को अपने पहले मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से भिड़ेगी।

गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा, धोनी की वापसी से बदलाव होगा। युवराज और रैना की भी वापसी हुई है। एशिया कप के बाद भारत के लिए यह अच्छी स्थिति है।

उन्होंने कहा, जीत के साथ शुरुआत करना बहुत महत्वपूर्ण है। पाकिस्तान के खिलाफ तीन स्पिनर और दो नई गेंद के गेंदबाज अच्छा समन्वय होगा। अनुभव की जरूरत है और स्टुअर्ट बिन्नी को बाहर रहना होगा। अमित मिश्रा एशिया कप के बाद आत्मविश्वास से भरा है। लेग स्पिनर पर रन बनाना आसान नहीं होता। वह अंतर पैदा करेगा और मैच जिता सकता है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महेंद्र सिंह धोनी, टी-20 वर्ल्ड कप, ट्वेंटी-20 विश्वकप, सुनील गावस्कर, MS Dhoni, T-20 World Cup, ICC T-20 World Cup, Sunil Gavaskar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com