न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम के चयन में देरी हो रही है. बीसीसीआई चयनकप्ता खासकर तीन खिलाड़ियों की फिटनेस पर पैनी नजर रखी हुई है. ये तीन खिलाड़ी ऋषभ पंत-प्रसिध कृष्णा और हर्षित राणा है, तीनों इस समय चोटिल हैं और अपनी फिटनेस पर काम कर रहे हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया के रिपोर्ट के अनुसार
गुवाहाटी में 30 सितंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मैच से बाहर होने के बाद, जब कृष्णा 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' पहुंचे, तो उन्हें ठीक होने के लिए तीन हफ़्ते का समय दिया गया. जुलाई से सीओई में मौजूद सीम-बॉलिंग ऑलराउंडर हर्षित राणा के 25 अक्टूबर को 'रिटर्न-टू-प्ले' मैच सिमुलेशन से गुजरने की उम्मीद है.
इसके बाद वनडे और टेस्ट टीमें 28 अक्टूबर को रवाना होंगी और वनडे सीरीज 4 नवंबर से शुरू होगी. रिपोर्ट के अनुसार एक हफ्ते के बाद टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया जा सकता है. पहले उम्मीद थी कि इसी हफ्ते टीम का ऐलान कर दिया जाएगा लेकिन चयनकर्ता अब इन तीन खिलाड़ियों की फिटनेस रिपोर्ट को देखना चाह रहे हैं. बीसीसीआई ने 12 अक्टूबर को घोषणा की थी कि ऋषभ पंत 24 अक्टूबर से शुरू होने वाले भारत 'A' के पहले दो चार-दिवसीय मैचों के लिए उपलब्ध नहीं होंगे, दरअसल, पंत को ईरानी कप मैच के दौरान पसलियों के पास की मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या हो गई थी.
रिपोर्ट में पता चला है कि सीओई ने रिहैब के बाद खिलाड़ियों को खेलने की मंजूरी देने में सावधानी बरतने का तरीका अपनाया है. सूत्रों ने बताया कि गुवाहाटी में कृष्णा के बाएं हैमस्ट्रिंग में कुछ परेशानी की शिकायत के बाद, एहतियात के तौर पर भारतीय टीम मैनेजमेंट ने उनसे 5 ओवर गेंदबाजी कराने के बाद उन्हें बाहर बुला लिया था.
भुवी के लिए बड़ा मौका
वहीं, दूसरी ओर 4 साल बाद टी-20 टीम में वापसी कर रहे भुवनेश्वर कुमार भी इस समय 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में ट्रेनिंग कर रहे हैं. पिछले तीन सालों से, 36 साल के इस गेंदबाज ने आईपीएल की तैयारी के लिए अपना शेड्यूल बनाया था. भुवी घरेलू क्रिकेट में सिर्फ टी-20 मैच ही खेल रहे थे. 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस' में यह कैंप इंटरनेशनल क्रिकेट की मुश्किल चुनौतियों के लिए फिटनेस हासिल करने के मकसद से लगाया गया है.
ये भी देखें कौन हैं 17 साल छोटी वसीम अकरम की दूसरी पत्नी? सोशल वर्क में बना चुकी हैं बड़ी पहचान
यह भी पढ़ें | भारत-वेस्टइंडीज, चौथा टी20 मैच आज, फ्री में कैसे देखें LIVE मुकाबला?
यह भी पढ़ें | चौथे टी-20 से पहले पूर्व भारतीय कप्तान हुए आगबबूला, बोले- गंभीर ने वैभव सूर्यवंशी का कॉन्फिडेंस बिगाड़ दिया
यह भी पढ़ें | संजू-अभिषेक ओपनर, नंबर 3 पर ईशान, वैभव को जगह नहीं, 1 बदलाव, चौथे टी-20 में ऐसी हो सकती है भारतीय प्लेइंग -11
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं