Vaibhav Sooryavanshi hopes to draw inspiration from U-19 World Cup heroics: वैभव सूर्यवंशी इसी साल फरवरी में भारत के सफल U-19 वर्ल्ड कप अभियान के अहम सदस्य थे. उन्होंने इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में सिर्फ 80 गेंदों पर शानदार 175 रन बनाकर भारत को खिताब जिताया था, अब एक बार फिर वैभव जिम्बाब्वे के हरारे के मैदान पर उतरने वाले हैं. वैभव ने पहले टी-20 से पहले एक बयान दिया है जिसे जिम्बाब्वे की टीम एक चेतावनी समझ सकती है.
वैभव सूर्यवंशी ने कहा, "यह मेरे लिए बहुत यादगार ग्राउंड है.. सिर्फ चार महीने पहले, हमने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल खेला था और जीता था, इसलिए यह बहुत खास ग्राउंड है. यहां वापस आकर सच में बहुत मजा आ रहा है. भारत का प्रतिनिधित्व करना हर किसी का सपना होता है. यह बहुत खास पल होता है."वैभव सूर्यवंशी ने हाल ही में अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इसी ग्राउंड में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों पर 175 रन की पारी खेल भारत को जीत दिलायी थी.
हरारे की पिच के बारे में सूर्यवंशी ने कहा, "यहां की पिच और कंडीशन के बारे में मुझे काफी आइडिया है। मैं पिछले अंडर-19 वर्ल्ड कप के दौरान यहां खेला था. मैंने उस टूर्नामेंट के दौरान जो कुछ भी सीखा है, उसे अब मैचों के दौरान इस्तेमाल करने और अच्छा करने की कोशिश करूंगा."
उन्होंने कहा, "मैं अपने अभ्यास पर भरोसा करूंगा जो मैंने अब तक की है और अपने गेम पर भरोसा करने की कोशिश करूंगा और टीम के लिए जो भी योगदान दे सकता हूं, वह देने की कोशिश करूंगा. मैंने इस ग्राउंड पर दो मैच खेले हैं (और) वे अच्छे रहे. इसे आगे बढ़ाने की कोशिश करूंगा."
भारत के जिम्बाब्वे दौरा
| मैच | तारीख | वेन्यू | समय (IST) |
| पहला T20I | 23 जुलाई, 2026 (गुरुवार) | हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे | शाम 4:30 बजे IST |
| दूसरा T20I | 25 जुलाई, 2026 (शनिवार) | हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे | शाम 4:30 बजे IST |
| तीसरा T20I | 26 जुलाई, 2026 (रविवार) | हरारे स्पोर्ट्स क्लब, हरारे | शाम 4:30 बजे IST |
ये भी पढ़ें- जिम्बाब्वे T20 सीरीज में भारत के इस खिलाड़ी का करियर दांव पर ! टीम से बाहर होने का खतरा
ये भी पढ़ें- रवि शास्त्री ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के लिए चुनी भारतीय टीम, 6 खिलाड़ियों को किया स्क्वॉड से बाहर
ये भी पढ़ें- वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का मौका, ऐसा करते ही बना देंगे महारिकॉर्ड, पहले बल्लेबाज बनेंगे
(IANS के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं