विज्ञापन

जन नायगन ही नहीं इस वीकेंड रिलीज हो रही हैं ये 4 फिल्में, एक फिल्म की कहानी किचन से जुड़ी

इस वीकेंड सिनेमाघरों में एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और फैमिली ड्रामा का जबरदस्त मुकाबला देखने को मिलेगा.दिलचस्प बात ये है कि इस हफ्ते रिलीज होने वाली एक फिल्म आपके रोजमर्रा के किचन से जुड़े ऐसे सच को सामने लाएगी, जो आपको सोचने पर मजबूर कर सकता है.

जन नायगन ही नहीं इस वीकेंड रिलीज हो रही हैं ये 4 फिल्में, एक फिल्म की कहानी किचन से जुड़ी
जन नायगन ही नहीं इस वीकेंड रिलीज हो रही हैं ये 5 फिल्में
NDTV

अगर आपको लग रहा है कि इस हफ्ते सिनेमाघरों में सिर्फ थलापति विजय की 'जन नायगन' का ही जलवा देखने को मिलेगा, तो ऐसा बिल्कुल नहीं है. 23 और 24 जुलाई को थिएटर में फिल्मों की भरमार होने वाली है. एक तरफ बड़े स्टार की पॉलिटिकल एक्शन फिल्म है, तो दूसरी ओर मैरिज फंक्शन्स पर बनी कॉमेडी, दोस्ती और प्यार की कहानी, फैमिली एंटरटेनर और एक ऐसी फिल्म भी रिलीज हो रही है. जो आपकी रोजमर्रा की किचन और खाने की थाली से जुड़े चौंकाने वाले सच को पर्दे पर दिखाएगी. अगर इस वीकेंड मूवी देखने का प्लान बना रहे हैं, तो पहले पूरी लिस्ट जान लीजिए.

ये भी पढ़ें: 'कहां चले गए हो राम', सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का पहला गाना रिलीज, दिल चीर कर रख देगा एक मां का दर्द

जन नायगन

23 जुलाई को रिलीज हो रही 'जन नायगन' इस हफ्ते की सबसे चर्चित फिल्म है. एच. विनोथ के डायरेक्शन में बनी इस पॉलिटिकल एक्शन-थ्रिलर में थलापति विजय एक ईमानदार पूर्व पुलिस अधिकारी के रोल में हैं. जो करप्ट सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ता है. फिल्म में पूजा हेगड़े, बॉबी देओल, प्रकाश राज, गौतम वासुदेव मेनन और प्रियमणि भी अहम किरदार निभा रहे हैं.

द इंडिया स्टोरी

24 जुलाई को रिलीज हो रही 'द इंडिया स्टोरी' बाकी फिल्मों से बिल्कुल अलग है. श्रेयस तलपड़े और काजल अग्रवाल स्टारर ये कोर्टरूम थ्रिलर मिलावटी खाने, कीटनाशकों और फूड स्कैम जैसे गंभीर मुद्दों को उठाती है. यानी फिल्म की कहानी सीधे आपकी रसोई और रोज की थाली से जुड़ती है. हिंदी के साथ फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी.

दुल्हनिया ले आएगी

अगर आपको हल्की-फुल्की फैमिली कॉमेडी पसंद है, तो 'दुल्हनिया ले आएगी' आपके लिए है. खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर, पीयूष मिश्रा और ओंकार कपूर स्टारर ये फिल्म एक शादी के दौरान होने वाले मजेदार इंसिडेंट्स के इर्द-गिर्द घूमती है. परिवार के साथ देखने के लिए ये एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है.

तेरा यार हूं मैं

मिलाप मिलन जावेरी के डायरेक्शन में बनी 'तेरा यार हूं मैं' रोमांस, दोस्ती और एक्शन का परफेक्ट कॉम्बो है. इस फिल्म से डायरेक्टर इंद्र कुमार के बेटे अमन इंद्र कुमार बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं. फिल्म में परेश रावल, जॉनी लीवर, सुप्रिया पिलगांवकर और आकांक्षा शर्मा भी नजर आएंगे.

उत्तर दा पुत्तर

अन्नू कपूर, पवन मल्होत्रा, बृजेंद्र काला और रुखसार रहमान की 'उत्तर दा पुत्तर' कॉमेडी के साथ एक मैसेज देने की कोशिश करती है. फिल्म की कहानी वास्तु, किस्मत और जिंदगी की उलझनों को मजेदार अंदाज में पेश करती है. भारी भरकम एक्शन फिल्मों के बीच ये एक लाइट मूड एंटरटेनर साबित हो

सकती है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jannaygan Movie, Jannaygan Box Office, Weekend Release, The India Story, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com