विज्ञापन

पेपर लीक पर राजनीति न करें... राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले- सरकार चर्चा के लिए तैयार

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने NEET पेपर लीक मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. उन्होंने राहुल गांधी के 150 पेपर लीक मामलों के दावे की जांच कराने की बात भी कही.

पेपर लीक पर राजनीति न करें... राहुल गांधी पर जेपी नड्डा का पलटवार, बोले- सरकार चर्चा के लिए तैयार
NEET विवाद पर नड्डा का पलटवार

NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर सियासत तेज है. कल राहुल गांधी ने विपक्षी नेताओं के साथ पीएम हाउस के बाहर धरना दिया. वहीं आज उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सरकार से कई सवाल पूछे. इस बीच अब केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की है. उन्होंने छात्रों की मांगों और पेपर लीक के मुद्दे पर कांग्रेस पर राजनीति करने का आरोप लगाते हुए कहा कि यह बेहद गंभीर विषय है और इसका राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए. 

राहुल गांधी पर साधा निशाना

जेपी नड्डा ने कहा कि विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने संसद में अपने प्रेजेंटेशन के दौरान करीब 150 पेपर लीक मामलों का जिक्र किया है, जिसकी जांच कराई जाएगी और सच देश के सामने लाया जाएगा. नड्डा ने कहा कि पेपर लीक गंभीर समस्या है, लेकिन राहुल गांधी इस मुद्दे पर गंभीर नहीं हैं और केवल राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि विपक्ष को अपना 'गोल पोस्ट' नहीं बदलना चाहिए और इस विषय पर सदन में गंभीर चर्चा हो सकती है.

'समस्या का समाधान सबको मिलकर निकालना होगा'

जेपी नड्डा ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं और उनके भविष्य की चिंता करना सरकार के साथ-साथ विपक्ष की भी जिम्मेदारी है. उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान सभी को मिलकर निकालना होगा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार इस मुद्दे पर संसद में चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है. 

नड्डा ने यह भी बताया कि वे हाल ही में लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक का हालचाल जानने गए थे, जिन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उन्होंने वांगचुक से अपना अनशन समाप्त करने का आग्रह किया और उन्हें भरोसा दिलाया कि सरकार सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए तैयार है. नड्डा ने कहा कि सरकार वांगचुक के ओपन लेटर का जवाब देगी और संसद में किसी भी विषय पर चर्चा के लिए तैयार है.

यह भी पढ़ें: अभी भी जिंदा हूं... सोनम वांगचुक का वीडियो संदेश, बोले- छात्रों पर कानूनी कार्रवाई रुकी तो आज ही तोड़ दूंगा अनशन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, JP Nadda, JP Nadda Press Conference
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com