विज्ञापन

400 छक्के, नंबर-1 भारत, पाकिस्तान 7वें स्थान पर, T20I इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी टीम इंडिया

भारत ने इस साल न्यूजीलैंड के खिलाफ 142 छक्के जड़े हैं. यह किसी भी देश के खिलाफ किसी विरोधी टीम द्वारा एक कैलेंडर ईयर में लगाए गए सबसे अधिक छक्के हैं.

400 छक्के, नंबर-1 भारत, पाकिस्तान 7वें स्थान पर, T20I इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी टीम इंडिया
T20I इतिहास में ऐसा करने वाली पहली टीम बनी टीम इंडिया

हैमिल्टन में न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के पांचवें और आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय में टीम इंडिया ने इतिहास रच दिया है. भारत टी20 अंतरराष्ट्रीय के इतिहास में एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्कों का आंकड़ा छूने वाली पहली टीम बन गई है. ​​इस मैच में, विश्व चैंपियन टीम ने कुल 11 छक्के लगाए और 400 छक्कों के आंकड़े तक पहुंच गई. इस साल भारत ने 40 टी20 मैचों में 400 छक्के लगाए हैं. इस मामले में ऑस्ट्रिया (24 मैचों में 224 छक्के) और वेस्टइंडीज (21 मैचों में 224 छक्के) काफी पीछे हैं.

इनमें से 142 छक्के न्यूजीलैंड के खिलाफ लगे हैं- जो किसी एक कैलेंडर वर्ष में किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वालों में अभिषेक शर्मा (86 छक्के), ईशान किशन (60 छक्के) और संजू सैमसन (50 छक्के) सबसे आगे रहे हैं.

बात अगर एक कैलेंडर ईयर में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले टॉप-10 टीमों की बात करें तो इस सूची में भारत का दबदबा साफ दिखाई देता है. टीम इंडिया के नाम इस सूची में तीन अलग-अलग वर्षों (2022, 2024 और 2026) की एंट्री दर्ज हैं. वहीं वेस्टइंडीज भी तीन बार टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहा है. पाकिस्तान की बात करें तो वह 2025 में 34 मैचों में 235 छक्के लगाकर सातवें स्थान पर है. 

ऑस्ट्रिया ने पिछले साल 36 मैचों में 326 छक्के जड़े थे. जबकि तीसरे स्थान पर फिर भारत ही है. भारत ने 2022 में 40 मुकाबलों में 289 छक्के जड़े थे. जबकि बहरीन ने पिछले साल 239 छक्के जड़े थे 39 मैचों में. वहीं पाकिस्तान इस लिस्ट में सातवें स्थान पर है. पाकिस्तान ने 2025 में 34 मुकाबलों में 235 छक्के लगाए थे. पाकिस्तान टॉप-10 में तो शामिल है, लेकिन वह भारत, ऑस्ट्रिया, बहरीन और वेस्टइंडीज जैसी टीमों से पीछे रहा. 

रैंकटीमसालमैचछक्के
1भारत202640400
2ऑस्ट्रिया202536326
3भारत202240289
4बहरीन202539239
5वेस्टइंडीज202427238
6भारत202426236
7पाकिस्तान202534235
8ऑस्ट्रिया202624221
9वेस्टइंडीज202620220
10वेस्टइंडीज202523214

बात अगर मुकाबलों की करें तो कप्तान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन की अर्धशतकीय पारियों की मदद से भारत ने खराब शुरुआत से उबरकर वापसी की, लेकिन न्यूजीलैंड के एडम मिल्ने ने 4 विकेट लेकर विश्व चैंपियन टीम को 20 ओवरों में 191/8 के स्कोर पर रोक दिया.

एक समय भारत का स्कोर 19/2 था, जिसके बाद ईशान (31 गेंदों में 61 रन, जिसमें 5 चौके और 5 छक्के शामिल थे) और श्रेयस (23 गेंदों में 50 रन, जिसमें 3 चौके और 4 छक्के शामिल थे) ने तीसरे विकेट के लिए 93 रनों की साझेदारी की. नमन धीर (23 गेंदों में 33 रन, 4 बाउंड्री के साथ) और नीतीश कुमार रेड्डी (17 गेंदों में 22 रन, 2 चौके और 1 छक्के के साथ) ने भी योगदान दिया, लेकिन एडम मिल्ने (4/19) ने अंत में जल्दी-जल्दी विकेट लेकर भारत को 200 रनों तक पहुंचने से रोक दिया.

यह भी पढ़ें: VIDEO: कैच भी पकड़ा, जश्न भी मना लिया... फिर पलटा खेल, किस्मत ने बचाया तो ईशान किशन ने ठोक दी फिफ्टी

यह भी पढ़ें: अर्शदीप नंबर-1, शाहीन अफरीदी टॉप 5 में, T20I में पावरप्ले में सबसे अधिक शिकार करने वाले गेंदबाज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Pakistan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com