सात बार की एशिया कप विजेता भारतीय महिला टीम की ग्रुप मैच में अगली टक्कर पाकिस्तान से है. वैसे तो पुरुष टीम की तरह महिला क्रिकेट में भी दोनों के बीच कोई टक्कर नहीं नजर आती है, लेकिन पाकिस्तान ने इक्का-दुक्का भारत के खिलाफ जीत हासिल की है और उसी भावनाओं के उफान पर हासिल उन्हीं जीत को पाकिस्तान की टीम लंबे समय तक याद रखना चाहती है.
9 में से 7 खिताब- एशिया कप में दबदबा
एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप का हिस्सा हैं. भारत ने एशिया कप के 7 ख़िताब (4 बार वनडे फ़ॉर्मैट में और 3 बार टी-20 फ़ॉर्मैट में) जीते हैं. जबकि, एक बार बांग्लादेश (2018) और एक बार श्रीलंका की टीम (2024) में ये ख़िताब जीतने में कामयाब रही है. यानी, पाकिस्तान महिला टीम कभी एशिया कप का खिताब अपने घर ने नहीं ले जा सकी है.
भारत पहले ही सेमीफ़ाइनल में
एशिया कप 2026 में भारत ने पहले थाइलैंड को 94 रनों से और स्मृति मंधाना के रिकॉर्ड शतक के सहारे हांगकांग को 137 रनों से हराकर सेमीफ़ाइनल में जगह बना ली है. जबकि, पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में 35 रनों से हरा दिया.
सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए पाकिस्तान को बाक़ी बचे ग्रुप के तीन मैचों में से कम से कम एक और मैच जीतने की ज़रूरत होगी. लेकिन पाकिस्तान के लिए भारत के ख़िलाफ़ हर जीत टूर्नामेंट की जीत से भी बड़ी हो जाती है.
दीप्ति ने दिलाई कप्तान सूर्या की याद
एशिया कप के पुरुष क्रिकेट के मुक़ाबले में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा था, 'अगर दो टीमें 15-20 गेम खेलें और स्कोरलाइन 7-7 या 8-7 हो ते उसे राइवलरी या कड़ी टक्कर कह सकते हैं लेकिन अगर यही आंकड़े 10-0 या 10-1 जैसे हों तो इसे राइवलरी नहीं कह सकते.'
विश्व कप विजेता टीम की प्लेयर ऑफ द सीरीज रहीं आगरा की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा भी पाकिस्तान को लेकर कुछ ऐसी ही राय रखती हैं. भारत-पाक मैच से पहले प्रेस कॉन्फ़्रेंस में दीप्ति शर्मा कहती हैं, 'हमारी टीम अच्छी है और उनकी गेंदबाज अच्छी हैं, ये हम जानते हैं. लेकिन हमें अपनी ताकत पर ही फोकस रखना है. हमें अच्छे ब्रैंड का क्रिकेट खेलना है. हम उसी पर फ़ोकस कर रहे हैं.'
दीप्ति शर्मा ये भी कहती हैं, 'हमें किसी चीज का एडवांटेज नहीं है. बात बस ऐसी है कि एशिया कप हो या कोई और मैच हमने उनके (पाकिस्तान के) ख़िलाफ जीत हासिल की है. हम उनसे हमेशा एक कदम आगे रही हैं.'
एकतरफा आंकड़े भी कमाल के!
पुरुष क्रिकेट की तरह ही महिला क्रिकेट में भी भारत और पाकिस्तान के आंकड़े टीम इंडिया के पक्ष में एकतरफा ही नजर आते हैं. वनडे में तो भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान को अबतक खेले गए एक दर्जन मैचों में कभी जीत हासिल नहीं करने दी है.
वनडे मैच - 12
भारतीय महिला टीम ने जीते - 12
पाकिस्तान ने जीते - 0
टी-20 में भी भारत-पाकिस्तान मैचों की तस्वीर भी लगभग वैसी ही है. हालांकि पाकिस्तान ने भारत को अबतक खेले गए 17 मुक़ाबलों में सिर्फ़ 3 बार (2012- गॉल, 2016-दिल्ली, 2022- सिल्हेट) में शिकस्त दी है. यानी भारत पिछले चार सालों में पाकिस्तान से कभी नहीं हारा है.
टी-20 मैच - 17
भारतीय महिला टीम ने जीते - 14
पाकिस्तान ने जीते - 03
यह भी पढ़ें- 'जैसे पैंट बदलते हैं', भड़का दिग्गज, डर-डर कर खेल रहे हैं खिलाड़ी, किसी को नहीं पता अगला नंबर किसका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं