विज्ञापन

नीले ड्रम वाली मुस्कान ने जेल में मनाई जन्माष्टमी, 8 महीने की बेटी बनी राधा

जेल अधीक्षक हरिबंस पांडे ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था. ऐसे में जन्माष्टमी का विशेष महत्व हो जाता है. इसी वजह से मेरठ जेल में जन्माष्टमी का त्योहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया.

नीले ड्रम वाली मुस्कान ने जेल में मनाई जन्माष्टमी, 8 महीने की बेटी बनी राधा
आरोपी मुस्कान
NDTV

मेरठ की चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में जन्माष्टमी का उत्सव धूमधाम से मनाया गया. पूरे जेल परिसर को टेंट और लाइटिंग से सजाया गया था. खास बात यह रही कि जेल में बंद चार महिला कैदियों के साथ उनकी छोटी बच्चियां भी जन्माष्टमी के उत्सव में शामिल हुईं. इस अवसर पर बच्चियों को राधा-कृष्ण की पोशाक पहनाई गई. उनके लिए नई ड्रेस लाई गई और फिर उन्हें भगवान श्रीकृष्ण की झांकी के पास बैठाया गया.

इन चार बच्चियों में नीले ड्रम हत्याकांड से चर्चा में आई मुस्कान की बेटी भी शामिल थी. मुस्कान की बेटी की उम्र अभी सिर्फ 8 महीने है. इस मौके पर जेल परिसर में पूजा-अर्चना की गई. भजन संध्या का आयोजन हुआ और अंत में प्रसाद का वितरण भी किया गया. जिन महिला कैदियों ने व्रत रखा था, उनके लिए भी अलग से व्यवस्था की गई.

मीडिया से बात करते हुए जेल अधीक्षक हरिबंस पांडे ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था. ऐसे में जन्माष्टमी का विशेष महत्व हो जाता है. इसी वजह से मेरठ जेल में जन्माष्टमी का त्योहार पूरी श्रद्धा के साथ मनाया गया.

हरिबंस पांडे ने यह भी बताया कि मुस्कान की बेटी अभी सिर्फ 8 महीने की है और उसका जन्म जेल में ही हुआ था. इसी वजह से उसे राधा के रूप में तैयार किया गया था. उन्होंने कहा कि जेल में सभी धर्मों के त्योहार इसी तरह श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाए जाते हैं.

क्या है पूरा मामला?

यह हत्याकांड 3 मार्च 2025 को मेरठ के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में सामने आया था. आरोप है कि मुस्कान रस्तोगी ने अपने प्रेमी साहिल शुक्ला के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या की, शव के टुकड़े किए और नीले ड्रम में भरकर सील कर दिया. पुलिस ने 19 मार्च 2025 को दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा.

बता दें कि मुस्कान ने जेल में ही करीब छह माह पहले बेटी को जन्म दिया था. अब तक पेशियां वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से हो रही थीं, लेकिन इस बार दोनों को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश किया गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashatmi, Muskan And Sahil
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com