Rajasthan Weather: राजस्थान में एक बार फिर मानसून वापसी कर रहा है. शुक्रवार (04 सितंबर) को प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में मौसम बिगड़ने वाला है. मौसम विभाग ने दो दर्जन से अधिक जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. इस दौरान टोंक, सवाई माधोपुर, कोटा समेत करीब 8 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है. वहीं, जयपुर में भी बादल गरजने और झोंकेदार हवाओं के साथ बारिश की संभावना है. 04 सितंबर के बाद 05 सितंबर को भी ऐसे ही कुछ मौसम राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में रहेगा.
07 सितंबर तक मानसून सक्रिय
मौसम विभाग ने बताया कि पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में 7 सितंबर तक दोबारा से मानसून सक्रिय रहेगा. भरतपुर, कोटा, जयपुर, अजमेर व उदयपुर संभाग के कुछ भागों में 4 से 7 सितंबर के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. हालांकि, कोटा संभाग में 9 सितंबर तक कहीं-कहीं बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.
किन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
शुक्रवार और शनिवार (4-5 सितंबर) को कोटा संभाग व आसपास के जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. बारां, बूंदी, धौलपुर, झालावाड़, करौली, कोटा, सवाई माधोपुर और टोंक में भारी बारिश की उम्मीद है. जबकि अजमेर, अलवर, भरतपुर, भीलवाड़ा, दौसा, सीकर समेत करीब 29 जिलों में बादल गरजने और झौंकेदार तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना है.
पूर्वी राजस्थान के कुछ भागों में आगामी तीन-चार दिन मानसून सक्रिय होने की प्रबल संभावना।
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) September 3, 2026
राजस्थान मौसम अपडेट 3 सितंबर pic.twitter.com/dVoo65OgLq
8 सितंबर से फिर बदलेगा मौसम
मौसम विभाग ने जोधपुर संभाग के अधिकांश भागों में आने वाले दिनों में कमजोर मानसून परिस्थितियां जारी रहने की संभावना है. हालांकि, 4 से 6 सितंबर के दौरान बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर व आसपास के क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में दोबारा बारिश की गतिविधियों में कमी होने की संभावना है.
यह भी पढे़ं-
राजस्थान में मॉनसून का ब्रेक खत्म, कई इलाकों में बारिश; 4 सितंबर से बदल जाएगा मौसम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं