India A faces 10 run Penalty: श्रीलंका में खेला जी रही त्रिकोणीय सीरीज के तहत सोमवार को भारत और श्रीलंका की 'ए' टीमों (IND A vs SL A) के बीच खेले गए मुकाबले में अलग ही ड्रामा देखने को मिला. यह भारत 'A' की बैटिंग के दौरान घटित हुआ. भारतीय बल्लेबाजों को बार-बार मैदानी अंपायरों ने वॉर्निंग दी, लेकिन वे नहीं ही माने. नतीजा यह हुआ कि भारतीय टीम को अंपायर ने पेनल्टी के रूप में सजा दे दी. और इसने भारत A टीम का खासा नुकसान किया. लेकिन यह भी साफ था कि भारतीय खिलाड़ी ऐसा जानबूझकर कर रहे थे . अनुकूल रॉय और विपलराज निगम ने ऐसा क्यों किया, यह हम बताएंगे, लेकिन आप पहले आप पूरा घटनाक्रम जानें कि क्या-क्या हुआ.
यह पेनल्टी क्यों लगी?
क्रिकेट का एक सख्त नियम (MCC Law 41.14) है कि कोई भी बल्लेबाज रन लेते समय या क्रीज पर दौड़ते समय पिच के बीच वाले हिस्से (प्रोटेक्टेड एरिया या सुरक्षित क्षेत्र) पर नहीं दौड़ सकता. लेकिन भारतीय बल्लेबाज अनुकूल रॉय और फिर बाद में विपराज निगम लगातार वॉर्निंग की अनदेखी करते रहे और आखिर में अंपायर को पेनल्टी लगाने पर मजबूर होना पड़ा.
इस वजह से है पेनल्टी का प्रावधान
दरअसल खिलाड़ियों के जूतों में नुकीले स्पाइक्स (कीलें) होते हैं। अगर वे पिच के बीच में दौड़ेंगे, तो पिच खराब हो जाएगी, उस पर गड्ढे बन जाएंगे और गेंदबाजों को वहां से अनुचित फायदा मिलने लगेगा. इसलिए बल्लेबाजों को हमेशा पिच के साइड (किनारे) से दौड़ने की हिदायत दी जाती है. लेकिन ऐसा साफ नजर आता है कि भारतीय खिलाड़ी जान-बूझकर ऐसा कर रहे थे. इनका उद्देश्य पिच पर दौड़कर वहां रफ बनाना था, जिससे बाद में भारतीय स्पिनर बाद में पैदा होने वाले इन रफ से गेंद को ज्यादा से ज्यादा टर्न करा सकें.
🔴 10-RUN PENALTY FOR INDIA A - VIPRAJ NIGAM RARE BLUNDER 🤯
— Sam (@cricsam02) June 15, 2026
- India A were given a rare 10-run penalty after Vipraj made a mistake on the field by throwing the ball in the wrong direction during play. The error broke a cricket rule and handed the opposition an extra runs. 🤦 pic.twitter.com/cntar0xaZK
मैच में क्या-क्या हुआ?
पहली आधिकारिक चेतावनी
भारतीय पारी के 33वें ओवर में ऑलराउंडर अनुकूल रॉय गलती से पिच के बीच में दौड़ गए। अंपायरों ने उन्हें पहली और आखिरी आधिकारिक चेतावनी (Official Warning) दीय नियम के मुताबिक, यह चेतावनी पूरी टीम के लिए लागू हो जाती है. यानी अब इसके बाद कोई भी दूसरा भारतीय बल्लेबाज यह गलती करेगा, तो सीधे जुर्माना लगेगा.
पहली बार जुर्माना (35वां ओवर)
अनुकूल रॉय तो आउट हो गए, लेकिन उनके बाद आए बल्लेबाज विपराज निगम ने 35वें ओवर में वही गलती दोहराई और पिच के बीच में दौड़ पड़े. अंपायरों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए भारत पर 5 रनों का जुर्माना ठोक दिया.
दूसरी बार जुर्माना (37वां ओवर)
दो ही ओवर बाद (37वें ओवर में) विपराज निगम ने फिर वही गलती (?) कर दी उन्होंने शॉर्ट थर्ड मैन की तरफ शॉट खेलकर रन चुराने की कोशिश की, लेकिन दूसरे छोर पर खड़े सूर्यांश शेडगे ने उन्हें वापस क्रीज पर लौटने को कहा. हड़बड़ी में अपनी क्रीज पर वापस भागते समय विपराज भूल गए और सीधे पिच के बीचों-बीच से दौड़ पड़े. अंपायरों ने तुरंत 5 रन का एक और जुर्माना लगा दिया. इस तरह दो बार में कुल मिलाकर भारत को 10 रनों का नुकसान उठाना पड़ा और ये 10 रन श्रीलंका 'ए' की टीम को तोहफे के रूप में मिल गए.
'रणनीति' भारती पड़ गई भारत को
रणनीति के तहत पिच पर दौड़ने का भारत को बाद में कितना फायदा हुआ, यह तो बहस का विषय है, लेकिन इसने टीम इंडिया को हार का हार जरूर पहना दिया. अगर भारत को पेनल्टी के रूप में 10 रन का नुकसान न होता, तो श्रीलंका को दस रन और अलग से बनाने होते और मैच सुपर ओवर में नहीं ही पहुंचता. पेनल्टी न न होती, तो न केवल आसानी से जीत मिल जाती है, बल्कि जो ड्रामा हुआ, वह भी देखने को नहीं ही मिलता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं