विज्ञापन

रविचंद्रन स्मरण बन गए टीम इंडिया के दावेदार, जानिए दलीप ट्रॉफी के ये परफॉरमर, सरफराज क्यों रेस में पिछड़े

मंगलवार को चयन समिति ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के साथ ही तीन चारदिनी मैचों के लिए भारत A टीम का भी ऐलान किया, तो कुछ हालिया परफॉरमों को जगह न मिलना चौंका गया

रविचंद्रन स्मरण बन गए टीम इंडिया के दावेदार, जानिए दलीप ट्रॉफी के ये परफॉरमर, सरफराज क्यों रेस में पिछड़े
सरफराज खान और रविचंद्रन स्मरण
source: X

मंगलवार को बीसीसीआई ने जहां न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान किया, तो इसी दौरे में खेले जाने तीन चार दिनी मैचों  के लिए भारत A टीम का भी चयन किया. उम्मीद के उलट जहां हाल ही में दलीप ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुछ परफॉरमरों को इस टीम में जगह नहीं मिली, तो कर्नाटक के   लेफ्टी बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण के चयन ने फैंस का ध्यान खींचा है. हालांकि, स्मरण ने दलीप ट्रॉफी में कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था, तो वहीं क्षेत्रीय ट्रॉफी के परफॉरमर और पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करने वाले कुमार कुशाग्र को भी जगह नहीं मिली, तो पिछले कई घरेलू सीजन में रन बरसाने वाले सरफराज का भी चयन नहीं हुआ. 

नियमित खिलाड़ियों के हालात में ढालना पड़ी वजह

बीसीसीआई ने न्यूजीलैंड A के खिलाफ चुनी भारत A टी में ज्यादातर उन खिलाड़ियों को टीम में जगह दी है, दो टेस्ट टीम का हिस्सा हैं. लेकिन प्रबंधन चाहता है कि ये मुश्किल दो टेस्ट मैचों की सीरीज से पहले यहां की पिचों और हालात से तालमेल बैठा लें. यही वजह है कि भारत A टीम में यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, जैसे बल्लेबाजों को चुना है, लेकिन इन नियमित खिलाड़ियों में एक नाम रविचंद्रन स्मरण का भी है. 

इस वजह से पिछड़े सरफराज, आगे निकले रविचंद्रन स्मरण

एक बड़ा वर्ग भारत A टीम में सरफराज खान को जगह न देने पर  सवाल कर रहा है, लेकिन ऐसा लगता है कि चयन समिति ने न्यूजीलैंड की पिच देखते हुए तकनीकी पहलू को सबसे ऊपर रखा है. कर्नाटक के लिए खेलने वाले लेफ्टी बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण पिछले दिनों दलीप ट्रॉफी में 2 मैचों में 42 के औसत से 82 ही रन बना सके थे. लेकिन पिछले सीजन में स्मरण 9 मैचों में 86.36 के औसत, 4 शतक, 3 अर्द्धशतक से 950 रन बनाकर सबसे सफल बल्लेबाज रहे थे, तो हाल ही में जम्मू-कश्मीर और शेष भारत के बीच खेले गए 'फाइनल ट्रॉयल' यानी ईरानी ट्ऱॉफी  में स्मरण ने पहली पारी में 68 और दूसरी पारी में 135 रन बनाए, तो वह रेस में सभी से आगे निकल गए. चयन समिति ने उनके प्रदर्शन, फॉर्म और तकनीक को ऊपर रखते हुए सरफराज खान वर वरीयता प्रदान की. 

इस वजह से कुमार कुशाग्र को नहीं मिला मौका

हालिया समय में झारखंडी विकेटकीपर कुमार कुशाग्र तेजी से उभरकर सामने आए हैं. दलीप ट्ऱॉफी ही नहीं, पिछले दिनों ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ जब चयन समिति ने उन्हें वनडे और चारिदनी दोनों टीमों में जगह थी, तो सभी मानकर चल रहे थे कि कुशाग्र को न्यूजीलैंड के दौरे के लिए  भारत A टीम में जगह मिलेगी. लेकिन टेस्ट सीरीज से पहले दोनों ही विकेटकीपर कप्तान ध्रुव जुरेल और ऋषभ पंत को ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस देने के लिए उनका टीम में चयन नहीं हो सका. 

न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत 'A' टीम

इंडिया ए स्क्वॉड: यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, रविचंद्रन स्मरण, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)*, ध्रुव जुरेल (कप्तान, विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, आकिब नबी, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, मानव सुथार, मुकेश चौधरी, साई सुदर्शन, यश राठौड़, मुकेश कुमार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Smaran Ravichandran Sankaran, India, New Zealand, Cricket, India A, Sarfaraz Naushad Khan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com