IND vs WI, T20I potential squad: भारतीय टीम (Indian Cricket Team) वेस्टइंडीज के दौरे पर है. वेस्टइंडीज के दौरे पर भारतीय टीम 2 टेस्ट मैच, 3 वनडे और 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी. बता दें कि वनडे और टेस्ट के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है .वहीं, अब टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान होने वाला है. बता दें कि बीसीसीआई ने अगरकर को सीनियर पुरुष चयनसमिति का अध्यक्ष नियुक्त किया. अगरकर इससे पहले दिन में अशोक मल्होत्रा की अध्यक्षता वाली क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सामने वर्चुअल साक्षात्कार में शामिल हुए, जिसकी सिफारिश पर बीसीसीआई ने यह फैसला किया. ऐसे में अब यह देखना होगा कि टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम कैसी होगी. लेकिन इतना तय है कि आईपीएल में जोरदार खेल दिखाने वाले रिंकू सिंह, यशस्वी जायसवाल और तिलक वर्मा को टीम में शामिल किया जा सकता है.
ये तीन खिलाड़ी जिन्हें मिल सकती है टी-20 टीम में जगह
रिंकू सिंह (Rinku Singh)- आईपीएल 2023 में रिंकू ने शानदार खेल दिखाया था. ऐसे में उम्मीद है कि इस बार रिंकू को टी-20 टीम में पहली बार मौका मिलेगा. रिंकू ने आईपीएल 2023 में 14 मैच में कुल 474 रन बनाए थे जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 149.53 का रहा था. रिकी ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दिखाया है कि वो टी-20 के लिए बड़े ही अहम खिलाड़ी हो सकते हैं. ऐसे में उम्मीद है कि उन्हें टीम में शामिल किया जा सकता है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
तिलक वर्मा (Tilak Varma)
तिलक वर्मा के लिए भी आईपीएल शानदार रहा था. तिलक ने अपनी बल्लेबाजी से दिखाया है कि उनके अंदर काफी टैलेंट हैं. तिलक ने इस सीजन आईपीएल में 11 मैच में 343 रन 164 के स्ट्राइक रेट के साथ बनाए थे. उनकी बल्लेबाजी शैली टी-20 की शैली से बिल्कुल मेल खाती है. ऐसे में उम्मीद है कि तिलक को भी टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिलेगा.
यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)
यशस्वी जायसवाल को टेस्ट टीम में शामिल किया गया है. उम्मीद है कि इस बार टी-20 सीरीज के लिए भी जायसवाल को शामिल किया जाएगा. आईपीएल 2023 में जायसवाल ने धमाकेदार बल्लेबाजी की थी. यही कारण है कि उन्हें टीम इंडिया का नया सुपरस्टार माना जा रहा है. जायसवाल के अलावा ऋतुराज गायकवाड़ भी ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्हें टी-20 टीम में मौका मिल सकता है.
सीनियर खिलाड़ी रह सकते हैं नदारत
रिपोर्ट्स की मानें तो टी-20 सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे सीनियर खिलाड़ियों को आराम दिया जाएगा. हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टीम इंडिया भविष्य के खिलाड़ियों के साथ मैदान पर उतर सकती है.
वेस्टइंडीज के खिलाफ T20I का शेड्यूल ( 4 अगस्त से 8 अगस्त)
पहला T20I: 4 अगस्त, त्रिनिदाद
दूसरा T20I: 6 अगस्त, गुयाना
तीसरा T20I: 8 अगस्त, गुयाना
चौथा T20I: 12 अगस्त, फ्लोरिडा
5वां T20I: 13 अगस्त, फ्लोरिडा
--- ये भी पढ़ें ---
* "स्पिरिट ऑफ क्रिकेट', मुझे समझ नहीं आता", अश्विन ने बेयरस्टो स्टंपिंग विवाद पर मारा तंज
* सचिन, द्रविड़, गांगुली के साथ खेलने वाला वह भारतीय क्रिकेटर, जिसने डेब्यू से पहले ही पास की UPSC की परीक्षा,आज है इस पोस्ट पर कार्यरत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं